जेपी नडा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

जमुई। जेपी नडा को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर भाजपाइयों ने जश्न मनाया। भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 04:55 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 04:55 PM (IST)
जेपी नडा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजपाइयों  ने मनाया जश्न
जेपी नडा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

जमुई। जेपी नडा को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर भाजपाइयों ने जश्न मनाया। भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई।

भाजपा के क्षेत्रीय विधायक डॉ. रविन्द्र यादव ने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिला राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडा को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जेपी नडा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से भाजपा में एक नया अध्याय जुड़ गया है। अब गरीब, निस्सहाय के अलावा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के लिए चल रही योजनाओं को और गति मिलेगी। इस मौके पर लक्ष्मीपुर प्रखंड की पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष संगीता मिश्रा, भाजपा विस्तारक भैयालाल माथुरी, कोलकाता ट्रेडर्स कॉन बेनर के आशा दास, प्रखंड महिला मोर्चा अध्यक्ष मधु मरांड़ी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सिमुलतला शिवकुमार यादव, मंडल अध्यक्ष अजीत कुशवाहा, वेभव प्रजापति, इन्द्रदेव यादव, वैजनाथ ठाकुर, उपेन्द्र वर्णवाल, राजेश कुमार, विजय अग्रहरी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी