नाई मिलन समारोह का हुआ आयोजन

जमुई। जिला स्तरीय नाई महासभा का एक दिवसीय मिलन समारोह का आयोजन जिलाध्यक्ष मदन ठाकुर की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Jan 2020 06:03 PM (IST) Updated:Fri, 17 Jan 2020 06:03 PM (IST)
नाई मिलन समारोह का हुआ आयोजन
नाई मिलन समारोह का हुआ आयोजन

जमुई। जिला स्तरीय नाई महासभा का एक दिवसीय मिलन समारोह का आयोजन जिलाध्यक्ष मदन ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि श्याम नंदन ठाकुर ने कहा कि आज के दौर में नाई समाज उपेक्षित है।

जब तक हम लोग संगठित और शिक्षित नहीं होंगे हमें कोई तरजीह नहीं देगा। जब हम लोग संगठित होंगे तो कोई भी हमें अपने अधिकार से वंचित नहीं कर सकेगा। बैठक में एकता पर बल दिया गया। वहीं सर्वसम्मति से जिला स्तरीय कमेटी का भी गठन किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष के पद पर सत्येन्द्र कुमार ठाकुर, उपाध्यक्ष फुलेश्वर ठाकुर, विजय ठाकुर, जिला महासचिव त्रिपुरारी ठाकुर, जिला सचिव दामोदर ठाकुर, कोषाध्यक्ष महेश ठाकुर, कोषाध्यक्ष निरीक्षक सुरेश ठाकुर सहित पांच सदस्यीय कमेटी गठन के साथ महिला जिला अध्यक्ष पिकी भारती, उपाध्यक्ष निर्मला देवी तथा सभी प्रखंड के अध्यक्ष का भी चयन किया गया। मनोनीत जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने कहा कि सभी प्रखंड अध्यक्ष व सदस्य अपने समुदाय के विकास के लिए लोगों को शिक्षा के साथ अपने हक व अधिकार के प्रति जागरुकता फैलाने का कार्य करें। इस मौके पर जितेन्द्र ठाकुर, रामलखन ठाकुर समेत बड़ी संख्या में नाई समाज के लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी