चन्द्रमंडी में 83 तो नावाडीह सिल्फरी में 55 फीसद मतदान

जमुई। चकाई प्रखंड के पांच पंचायतों में रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पैक्स चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। इस दौरान सभी बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Dec 2019 05:55 PM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 05:55 PM (IST)
चन्द्रमंडी में 83 तो नावाडीह सिल्फरी में  55 फीसद मतदान
चन्द्रमंडी में 83 तो नावाडीह सिल्फरी में 55 फीसद मतदान

जमुई। चकाई प्रखंड के पांच पंचायतों में रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पैक्स चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। इस दौरान सभी बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। चन्द्रमंडीह पंचायत में सबसे अधिक 83 तो सबसे कम नावाडीह सिल्फरी में 55 फीसद मतदान हुआ। चन्द्रमंडीह पंचायत के मतदान केंद्र पर सुबह सात बजे से ही बड़ी संख्या में पुरुष और महिला मतदाताओं की लंबी कतार लगी थी। इस दौरान दिन के दस बजे के करीब रिमझिम बारिश प्रारंभ हो गई जो दिन भर जारी रही। इसके बावजूद मतदाता कतार में लगे रहे। नावाडीह सिल्फरी पंचायत में सबसे कम 55 फीसद मतदान हुआ। नौवाडीह पंचायत में 68 फीसद, परांची में 63 फीसद तथा चकाई में 69 फीसद मतदाताओं ने वोट डाले।

chat bot
आपका साथी