जीवित मतदाता को सूची में किया मृत घोषित

जमुई। गंगरा पैक्स में मतदान के दौरान अजीबोगरीब मामला सामने आया। जहां जीवित व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 06:49 PM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 06:08 AM (IST)
जीवित मतदाता को सूची में किया मृत घोषित
जीवित मतदाता को सूची में किया मृत घोषित

जमुई। गंगरा पैक्स में मतदान के दौरान अजीबोगरीब मामला सामने आया। जहां जीवित व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया है।

गंगरा गांव निवासी व पैक्स के वोटर महेश्वर सिंह जब वोट देने पहुंचे तो उन्हें जानकारी मिली कि मतदाता सूची में मृत करार कर दिया गया है। लिहाजा मतदान कर्मियों ने वोट डालने से मना कर दिया और वे मतदान से वंचित रह गए। इस दौरान महेश्वर सिंह पदाधिकारियों एवं चुनाव कर्मियों से मतदान के लिए गुहार लगाते रहे। इस मामले ने पैक्स चुनाव में मतदाता सूची से जुड़ी गड़बड़ी की पोल खोल कर रख दी है।

---

कोट

दावा-आपत्ति के वक्त ही इसकी शिकायत की जा सकती थी। मतदाता सूची में पैक्स अध्यक्ष की जिम्मेदारी अहम होती है। साथ ही पंचायत के सक्रिय लोगों से ऐसी खमियों को चिन्हित करने की उम्मीद की जाती है।

संजीव कुमार सिंह, जिला सहकारिता पदाधिकारी

जमुई

chat bot
आपका साथी