भाजपा की जीत कार्यकर्ताओं और मतदाताओं की जीत

जमुई। भाजपा की ऐतिहासिक जीत राजग गठबंधन के समर्पित कार्यकर्ताओं और देश के तमाम मतदाता मालिकों का मोदी के प्रति विश्वास की जीत है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 May 2019 07:59 PM (IST) Updated:Sun, 26 May 2019 06:39 AM (IST)
भाजपा की जीत कार्यकर्ताओं और मतदाताओं की जीत
भाजपा की जीत कार्यकर्ताओं और मतदाताओं की जीत

जमुई। भाजपा की ऐतिहासिक जीत राजग गठबंधन के समर्पित कार्यकर्ताओं और देश के तमाम मतदाता मालिकों का मोदी के प्रति विश्वास की जीत है। अपने पांच साल के कार्यकाल में मोदी सरकार ने ये साबित कर दिया कि अगर ईमानदारी, कर्तव्य निष्ठता और देश हित में शासन का संचालन किया जाए तो देश की तस्वीर बदली जा सकती है। उक्त बातें भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पूर्व मध्य रेल के जेडआरसीयू सदस्य मनोज पोद्दार ने कही। पोद्दार ने कहा जिस तरह देश की जनता मजबूती से मोदी जी के हाथों में दोबारा देश की बागडोर सौंपी है उसी तरह मोदी जी सबके विश्वास पर खरे उतरते हुए विभिन्न समस्याओं से निजात दिलाकर भारत को वि‌र्श्व के मानचित्र पर सबसे मजबूत देश बनाएंगे। पोद्दार ने कहा कि मोदी सरकार ने कांग्रेस की तुष्टीकरण, भेदभाव, परिवार, जातिवाद जैसे विचारों से दूर सबका साथ सबका विकास के विचारों को मजबूती से लागू किया। यही कारण है कि देश की जनता ने मोदी को सिर आंखों पर बिठाया।

chat bot
आपका साथी