पॉकेटमारी करते हुए 11 साल का बच्चा गिरफ्तार

जमुई। शुक्रवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने पॉकेटमारी करते एक 11 साल के बचे को पकड़ा। जिसको रेल पुलिस के हवाले कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 May 2019 07:57 PM (IST) Updated:Sun, 26 May 2019 06:39 AM (IST)
पॉकेटमारी करते हुए 11 साल का बच्चा गिरफ्तार
पॉकेटमारी करते हुए 11 साल का बच्चा गिरफ्तार

जमुई। शुक्रवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने पॉकेटमारी करते एक 11 साल के बच्चे को पकड़ा। जिसको रेल पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस संदर्भ में एक रेल यात्री ने स्थानीय रेल थाना में एक मामला दर्ज कराया है। बताया जाता है कि अप लाइन की पाटलीपुत्रा एक्सप्रेस के झाझा स्टेशन पर आते ही एक 11 वर्ष का लड़का ने रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे सोनो थाना क्षेत्र के बटिया गांव के अशोक कुमार गुप्ता का पर्स सहित अन्य सामान की पॉकेटमारी कर ली। इसी दौरान पीड़ित यात्री को आभास हुआ। यात्री ने पीछे देखा कि एक बच्चा पॉकेटमारी कर दौड़ रहा है जिसका पीछा करते हुए बच्चा को पकड़ा। बच्चे की पहचान पुरुलिया जिला के बलरामपुर कालीटोला गांव के राजू सिंह के पुत्र अर्जुन सिंह के रूप में हुई है। बच्चा के पास से पर्स, मोबाइल, एटीएम, आधार कार्ड आदि सामान बरामद हुए हैं। इस संदर्भ में रेल पुलिस ने अशोक कुमार गुप्ता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर बच्चा को न्यायालय भेज दिया।

chat bot
आपका साथी