शरारती तत्वों ने मां दुर्गा की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त

जमुई। थाना क्षेत्र के अमरावती धाम पंचपहाड़ी स्थित मां दुर्गा की प्रतिमा को शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 May 2019 06:31 PM (IST) Updated:Thu, 23 May 2019 06:31 PM (IST)
शरारती तत्वों ने मां दुर्गा की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त
शरारती तत्वों ने मां दुर्गा की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त

जमुई। थाना क्षेत्र के अमरावती धाम पंचपहाड़ी स्थित मां दुर्गा की प्रतिमा को शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अमरावती धाम पंच पहाड़ी पहुंचने लगे और देखते ही देखते यहां का माहौल तनावपूर्ण हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन युवकों को हिरासत में लिया तथा स्थिति को नियंत्रित किया। अमरावती धाम में पहाड़ी पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित है। कुछ दिन पूर्व ही एक पक्ष के कुछ युवकों द्वारा मां की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। गुरुवार की सुबह इसकी सूचना आसपास के गांवों में फैल गई। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग यहां जुटने लगे। एसडीपीओ झाझा भास्कर रंजन, झाझा थानाध्यक्ष दलजीत झा, बीडीओ रविजी, सोनो थानाध्यक्ष निर्मल कुमार, एसआइ अमरेंद्र कुमार सिंह बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा तत्काल कार्रवाई करते हुए पैलवाजन गांव के एक पक्ष के आधा दर्जन युवकों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

-------

शेर की पुंछ तोड़ी, त्रिशूल, शंख किया गायब :

शरारती तत्वों ने मां की सवारी शेर की पुंछ तोड़ दिया और त्रिशूल, शंख गायब था। वहीं मां की प्रतिमा को भी खंडित करने का प्रयास किया गया।

-----

शांति समिति का गठन :

एसडीपीओ भास्कर रंजन, बीडीओ रविजी, झाझा थानाध्यक्ष दलजीत झा, सोनो थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने दोनों पक्षों के साथ शांति समिति की बैठक की। जिसमें दोनों और से दस-दस लोग शामिल थे। शांति समिति के सदस्यों को निर्देश दिया गया कि घटना की पुनरावृति न हो इसका ध्यान रखा जाए। साथ ही ऐसी किसी भी घटना जो विधि-व्यवस्था को बिगाड़ सकती है उसकी तत्काल सूचना प्रशासन को दें। इस बैठक में एक पक्ष के लोगों ने घटना की निदा की तथा घटना की पुनरावृति न हो इसके लिए समाज तथा प्रशासन का सहयोग करने का भरोसा दिलाया। बैठक में बलथर पंचायत के मुखिया ललित नारायण सिंह, समिति सदस्य दिलीप राम, मजलूम मियां, मुख्तार मिया, समीम मियां, एनाउल मियां, नौशाद मियां, मनसूर मियां, इवाम मियां, मुन्ना मियां, रियाज मियां, अजीज मियां, अभिषेक पांडेय, संजय सिंह, रूपम यादव, राजेंद्र राय, विष्णुदेव यादव, प्रभाकर गुप्ता, गणेश सिंह, महेंद्र यादव, मनोज यादव, दयानंद सिंह आदि शामिल थे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी