हथियार का भय दिखा महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म

जमुई। थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ हथियार के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Apr 2019 05:38 PM (IST) Updated:Wed, 24 Apr 2019 05:38 PM (IST)
हथियार का भय दिखा महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म
हथियार का भय दिखा महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म

जमुई। थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ हथियार के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना बीते सोमवार की बताई जाती है। पुलिस पीड़ित महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़िता अपने घर में थी। इसी दौरान पड़ोस का बिट्टू मंडल एवं दो अज्ञात लोग घर में घुस गए और हथियार का भय दिखा कर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपितों ने जाते-जाते महिला को किसी से शिकायत करने पर बुरा अंजाम भुगतने की भी धमकी दी। थानाध्यक्ष रविशंकर सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है।

chat bot
आपका साथी