आइजी प्रशिक्षण के सहायक ने प्रशिक्षण केंद्र का लिया जायजा

जमुई। बिहार विधानसभा चुनाव के उपरांत सिमुलतला सिपाही प्रशिक्षण केंद्र में कार्य प्रारंभ हो जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 06:22 PM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 06:22 PM (IST)
आइजी प्रशिक्षण के सहायक ने प्रशिक्षण केंद्र का लिया जायजा
आइजी प्रशिक्षण के सहायक ने प्रशिक्षण केंद्र का लिया जायजा

जमुई। बिहार विधानसभा चुनाव के उपरांत सिमुलतला सिपाही प्रशिक्षण केंद्र में कार्य प्रारंभ हो जाएगा। पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण के सहायक पंकज कुमार राज गुरुवार को केंद्र के लिए चयनित भूमि खावाटांड़ का निरीक्षण के दौरान कही।

उन्होंने सिपाही प्रशिक्षण के कमांडेंट मृत्युंजय कुमार चौधरी से भूमि की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पानी का लेयर सहित अन्य जानकारी ली। उन्होंने नक्शा के माध्यम से भूमि का सर्वेक्षण किया। बीएमपी 11 के लिए चयनित भूमि की जानकारी ली। जानकारी हो कि सिपाही प्रशिक्षण के साथ बीएमपी 11 के लिए जमीन खावाटांड़ में चयन किया गया है। बीएमपी 11 के लिए चयनित भूमि को पोल से घेरा बनाकर अलग कर लिया है। मौके पर थानाध्यक्ष वीरभद्र कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक शंभू सिंह के साथ सैफ एवं बीएमपी के जवान मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी