फसल चराने के विवाद में मारपीट सात घायल

जमुई। बुधवार को थाना अंतर्गत माधोपुर पंचायत के धमनिया गांव में मकई फसल चलाने को लेकर दो पक्षों की मारपीट में सात लोग घायल हो गए। इस घटना में एक पक्ष के चार लोग तथा दूसरे पक्ष के तीन लोग घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 05:28 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 05:28 PM (IST)
फसल चराने के विवाद में मारपीट सात घायल
फसल चराने के विवाद में मारपीट सात घायल

जमुई। बुधवार को थाना अंतर्गत माधोपुर पंचायत के धमनिया गांव में मकई फसल चलाने को लेकर दो पक्षों की मारपीट में सात लोग घायल हो गए। इस घटना में एक पक्ष के चार लोग तथा दूसरे पक्ष के तीन लोग घायल हो गए।

एक पक्ष के सूरज गोस्वामी की जमीन पर लगे मकई फसल को दूसरे पक्ष के चमरू गोस्वामी का मवेशी खा जाता था। जिसका विरोध करने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के सूरज गोस्वामी, पमपम देवी, सरिता देवी एवं संतोष गोस्वामी घायल हो गए। दूसरे पक्ष के चमरू गोस्वामी, मिथिलेश गोस्वामी एवं संपत्ति देवी घायल हो गई। मामले की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

chat bot
आपका साथी