महारुद्र यज्ञ को लेकर कलश शोभायात्रा

जमुई। गुरुवार को मड़ैया पंचायत के धरवा गांव में कलश यात्रा के साथ श्रीश्री 1008 महारुद्र यज्ञ का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Feb 2019 07:57 PM (IST) Updated:Thu, 21 Feb 2019 07:57 PM (IST)
महारुद्र यज्ञ को लेकर कलश शोभायात्रा
महारुद्र यज्ञ को लेकर कलश शोभायात्रा

जमुई। गुरुवार को मड़ैया पंचायत के धरवा गांव में कलश यात्रा के साथ श्रीश्री 1008 महारुद्र यज्ञ का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कलश यात्रा को लेकर यज्ञ स्थल शिव मंदिर से जिनहरा के त्रिवेणी घाट तक गुलाबी यादव द्वारा सड़क की साफ-सफाई की व्यवस्था की गई थी। इसके साथ ही कलश यात्रियों के बीच शरबत-पानी की व्यवस्था की गई। आयोजन समिति के संयोयक डॉ. गंगाधर पंडित ने बताया कि काशी के पंडित आचार्य शिवम शास्त्री और यज्ञाचार्य मनोज पांडेय द्वारा प्रवचन किया जाएगा। यज्ञ को सफल बनाने में डॉ. गंगाधर पंडित, मुखिया पत्नी अंजू कुमारी, विनोद रजक, विनीता देवी, परमेश्वर यादव की भूमिका अहम है।

chat bot
आपका साथी