श्री श्याम भक्तों ने निकाली निशान शोभायात्रा

जमुई। मंगलवार को शहर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्याम भक्तों ने राजस्थान स्थित खाटूधाम जाने के पहले शहर में एक निशान शोभायात्रा निकाली। निशान के निकलते ही फागण मेलो की शुरुआत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 05:41 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 05:41 PM (IST)
श्री श्याम भक्तों ने निकाली निशान शोभायात्रा
श्री श्याम भक्तों ने निकाली निशान शोभायात्रा

जमुई। मंगलवार को शहर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्याम भक्तों ने राजस्थान स्थित खाटूधाम जाने के पहले शहर में एक निशान शोभायात्रा निकाली। निशान के निकलते ही फागण मेलो की शुरुआत हो गई।

निशान शहर के मुख्य बाजार में भ्रमण करते हुए श्री श्याम मंदिर पहुंचा। इस दौरान श्री श्याम भक्त श्रीश्याम प्रभु का झंडा रूपी निशान ले झूमते नजर आए। साथ ही रंग-अबीर, गुलाल खेलते हुए बाजार का भ्रमण किया। फागण मेलो के संयोजक अजय बोहरा ने बताया कि इस बार कोरोना का असर फागण मेलो पर भी पड़ रहा है। अभी तक किसी प्रकार का निर्णय नहीं हो पाया है। हालांकि उन्होंने 121 निशान शोभायात्रा निकलने की बात कही। खाटू नगरी राजस्थान भी इस बार निशान अर्पण करने को कोई नहीं जा रहा है। एक भक्त चांदी का निशान लेकर बुधवार को खाटू जाएगा। भक्तों ने बताया कि विगत 19 वर्ष से लगातार जो श्याम भक्त बाबा को खाटू में निशान अर्पित करने की इच्छा रखते हैं। उन्हें अपने साथ खाटूधाम ले जाकर फाल्गुन सुदी एकादशी के दिन राजस्थान के वींगस से पैदल 20 किलोमीटर चलकर बाबा को निशान अर्पित करवाते हैं। इस वर्ष कोरोना का असर देखने को मिल रहा है। निशान ले जाने वाले भक्तों में कमी देखी जा रही है। मालूम हो कि कोरोना का असर फागण मेलो पर भी देखने को मिल रहा है। मेलो को लेकर अभी तक श्री श्याम कमेटी निर्णय नहीं ले पाया है। जिसके कारण भक्तों में उहाफोह की स्थिति बनी हुई है। निशान में राम गोपाल शर्मा, अशोक उर्फ बब्लू बंका, पवन भलोटिया, मिथलेश भलोटिया, अनिल सुल्तानियां आदि कई श्याम भक्त उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी