राजनीतिक साजिश के तहत मुझे फंसाया जा रहा : आदित्य रौशन

जमुई। आरआर मेमोरियल अस्पताल की नर्स द्वारा बसपा जिलाध्यक्ष आदित्य प्रकाश रौशन पर छेड़खानी करने का आरोप लगाये जाने के बाद बसपा जिलाध्यक्ष आदित्य प्रकाश रौशन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है की राजनीतिक साजिश के तहत मुझे फंसाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 06:43 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 06:43 PM (IST)
राजनीतिक साजिश के तहत मुझे फंसाया जा रहा : आदित्य रौशन
राजनीतिक साजिश के तहत मुझे फंसाया जा रहा : आदित्य रौशन

जमुई। आरआर मेमोरियल अस्पताल की नर्स द्वारा बसपा जिलाध्यक्ष आदित्य प्रकाश रौशन पर छेड़खानी करने का आरोप लगाये जाने के बाद बसपा जिलाध्यक्ष आदित्य प्रकाश रौशन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है की राजनीतिक साजिश के तहत मुझे फंसाया जा रहा है। जिस नर्स ने आरोप लगाया है, उसे मैं पहचानता भी नहीं हूं। आरआर मेमोरियल अस्पताल में पांच दिन पूर्व जो बच्चा अपहरण का मामला हुआ था। उस मामले से मेरा कोई लेना देना नहीं है। फिर भी मेरे बढ़ते राजनीतिक कद के कारण चकाई के कुछ नेताओं के इशारे पर डॉ. केडी दास के कहने पर नर्स ने मेरे उपर आरोप लगाया गया है, जो ओछी राजनीति है। जिससे मैं डरनेवाला नही हुं। जिलाध्यक्ष ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर मामले को खारिज करने की मांग की है, अन्यथा बसपा कार्यकर्ता इस मामले को लेकर सड़क पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

chat bot
आपका साथी