आइएमए के नेशनल प्रेसिडेंट का हुआ स्वागत

जमुई। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के नेशनल प्रेसिडेंट डॉ. सहजानंद का रविवार को जमुई में भव्य स्वागत किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 06:05 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 06:05 PM (IST)
आइएमए के नेशनल प्रेसिडेंट का हुआ स्वागत
आइएमए के नेशनल प्रेसिडेंट का हुआ स्वागत

जमुई। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के नेशनल प्रेसिडेंट डॉ. सहजानंद का रविवार को जमुई में भव्य स्वागत किया गया। डॉ. नीरज साह के क्लीनिक में कार्यक्रम का आयोजन कर डॉ. सहजानंद का सत्कार किया गया।

सहजानंद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के नेशनल प्रेसिडेंट बनने के बाद देवघर जा रहे थे, इसी क्रम में उनका सत्कार किया गया। डॉ. नीरज साह ने बताया कि देवघर जाने के क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष जमुई में रुके और बिहार प्रदेश अध्यक्ष के चयन को लेकर भी वार्ता हुई है। उन्होंने बताया कि इस चर्चा के क्रम में नेशनल प्रेसिडेंट ने कहा कि संगठन सभी चिकित्सकों के साथ हर संभव मदद के लिए तैयार है। मौके पर डॉ. विजय शंकर, डॉ. बृजनंदन, डॉ. अमरकांत झा, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. मंजू गीता मिश्रा सहित कई डॉक्टर साथ थे। स्वागत करने वालों में डॉ. नीरज शाह, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन मुंगेर जोन के प्रेसिडेंट डॉ. ललित कुमार सिंह, मेडिकल एसोसिएशन जमुई के सदस्य डॉ. अनिल कुमार सिंह, डॉ. अजय कुमार, डॉ. सुमन सौरभ सहित कई चिकित्सक मौजूद थे।

-------

फोटो- 24 जमुई- 21

संवाद सूत्र, सिकंदरा (जमुई): रविवार की दोपहर पटना से देवघर जाने के क्रम में प्रखंड मुख्यालय स्थित कपिलदेव सिंह सेवा संस्थान के समीप इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बिहार के अध्यक्ष सह प्रदेश के मशहूर सर्जन डॉ. सहजानंद प्रसाद सिंह का क्षेत्र के बुद्धिजीवियों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। उनके साथ कई जिले के सिविल सर्जन एवं बिहार के दर्जनों वरिष्ठ चिकित्सक चल रहे थे। बुद्धिजीवियों द्वारा सभी का अभिनंदन एवं फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान डॉ. सहजानंद ने सभी लोगों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर शेखपुरा सीएस डॉ. वीर कुंवर सिंह, मुंगेर सीएस डॉ. के पुरुषोत्तम के अलावा बरबीघा के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कृष्ण मुरारी सिंह व जमुई सदर सीओ दीपक कुमार, भाजपा नेता नवलकिशोर सिंह, हरदेव सिंह, पूर्व मुखिया विपिन सिंह, मनोज सिंह, सुचित कुमार, रामनाथ सिंह, सौरभ कुमार, पवन पांडेय समेत दर्जनों की संख्या में बुद्धिजीवी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी