सोनो में जाम बन गई नियति

संवाद सूत्र सोनो (जमुई) सोनो में हर दिन जाम की समस्या से क्षेत्र के लोग त्रस्त हैं। यहां वाहनों की बेतरतीब पार्किंग और सड़क किनारे दुकानदारों के अतिक्रमण से जाम की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इस बारे में लोगों की ओर से शिकायतों का भी कोई लाभ नहीं होता।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 06:11 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 06:11 PM (IST)
सोनो में जाम बन गई नियति
सोनो में जाम बन गई नियति

फोटो- 30 जमुई- 2

- सोनो चौक पर लगे जाम में घंटों फंसी रही गाड़ियां, परेशान रहे लोग

- पुलिस ने मशक्कत कर तीन घंटे में हटाया जाम

संवाद सूत्र, सोनो (जमुई): सोनो में हर दिन जाम की समस्या से क्षेत्र के लोग त्रस्त हैं। यहां वाहनों की बेतरतीब पार्किंग और सड़क किनारे दुकानदारों के अतिक्रमण से जाम की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इस बारे में लोगों की ओर से शिकायतों का भी कोई लाभ नहीं होता। ऐसे में यदि कभी कभार दोनों और से बड़े वाहन प्रवेश कर जाते हैं तो एनएच 333 पर जाम लग जाता है।

मंगलवार को ऐसा ही नजारा यहां देखने को मिला। यहां जाम में घंटों सैकड़ों गाड़ियां फंसी रही। सोनो चौक से गुजरने वाली सभी सड़कें वाहनों से भरी थी। आलम यह था कि पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा था। सोनो चौक पर एक ट्रक में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद एनएच 333ए सोनो खैरा मार्ग सहित एनएच 333 सोनो झाझा मार्ग, सोनो चकाई मार्ग, सोनो चरकापत्थर मार्ग में गाड़ियों की कतार लग गई। लोग घंटों जाम में परेशान रहे। तकरीबन तीन घंटे बाद पुलिस ने काफी मशक्कत से यातायात को सामान्य किया। वहीं दूसरी ओर आए दिन सोनो में लगने वाले जाम से लोगों का काफी वक्त बर्बाद होता है। सड़क के दोनों ओर दुकानदारों का कब्जा है। इस कारण सड़क चौड़ी होने के बावजूद पतली हो जाती है। ऐसे में बड़े वाहनों का यहां से निकल पाना मुश्किल हो जाता है। दूसरी तरफ नियम कानून को ताक पर रखकर लोग जहां-तहां वाहन खड़ा कर देते हैं। इस वजह से समस्या अधिक बढ़ जाती है। सोनो चौक से लेकर बाजार तक सवारी वाहनों के साथ दोपहिया वाहनों की कतारें लगी रहती है। इस कारण यहां हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे क्षेत्र के निवासियों के साथ यहां से गुजरने वाले वाहन चालक भी इस मुसीबत से नहीं बच पाते। छोटी-बड़ी गाड़ियों की लंबी कतारों के बीच से निकलकर अपनी मंजिल तक पहुंच पाना लोगों के लिए किसी युद्ध पर विजय प्राप्त करने से कम नहीं है।

chat bot
आपका साथी