सात निश्चय योजना में हुआ है भ्रष्टाचार: चिराग

जमुई। लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान रोड शो करते हुए सिकंदरा हाई स्कूल के मैदान में गुरुवार को चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 07:08 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 07:08 PM (IST)
सात निश्चय योजना में हुआ है भ्रष्टाचार: चिराग
सात निश्चय योजना में हुआ है भ्रष्टाचार: चिराग

जमुई। लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान रोड शो करते हुए सिकंदरा हाई स्कूल के मैदान में गुरुवार को चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि इसी मंच पर पिता ने कहा था कि यह मेरा बेटा नहीं आप लोगों का बेटा है और मैं इसे आपके हवाले करके जा रहा हूं।

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विकास पर घेरते हुए कहा कि सात निश्चय योजना में काफी भ्रष्टाचार हुआ है। उसका जवाब मुख्यमंत्री को देना होगा। जिस दिन लोजपा समर्थन की सरकार बनेगी, सात निश्चय योजना की जांच कराई जाएगी और जितने दोषी हैं उनको जेल भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री लोगो का पलायन नहीं रोक सकते, इसके बावजूद दुहाई देते हैं की प्रवासी नहीं है सारे हमारे अंग हैं अगर प्रवासी नहीं है तो सभी लोग बिहार में रहकर रोजगार क्यों नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान बिहारियों को बिहार की सीमा में घुसने नहीं दिया जाता था। हमारे मुख्यमंत्री कहते हैं कि हमारे प्रदेश में कारखाने नहीं खुल सकते क्योंकि यहां हमारे प्रदेश में समुंद्र नहीं है, लेकिन चिराग पासवान ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश में कोई समुंदर नहीं है फिर भी वहां हजारों कारखाने खुले हुए हैं। आज ही बिहार के युवा पंजाब हरियाणा राजस्थान मध्य प्रदेश में काम कर रहे हैं हमारे मुख्यमंत्री की नीयत रोजगार देने की नहीं है। मुख्यमंत्री की सोच युवा विरोधी है। युवाओं को अच्छी शिक्षा नहीं दे सकते क्योंकि युवा अगर कल को पढ़ लिख गया तो हमसे सवाल करेगा। आज भी हमारे बच्चे कोटा जाकर पढ़ने को विवश हैं जहां पढ़ने वाला बिहारी और पढ़ाने वाला बिहारी अच्छे संस्थानों के मालिक बिहारी है। वहीं उन्होंने कहा कि सिकंदरा के वर्तमान विधायक के द्वारा मुख्यमंत्री के समक्ष कोई मुद्दा उठाया नहीं गया और ना ही विधानसभा क्षेत्र के छोटी-छोटी समस्याओं को देखा गया। इस दौरान मौके पर लोजपा प्रत्याशी रविशंकर पासवान, लोजपा के जिला अध्यक्ष रूबेन सिंह, सौरभ पाण्डेय, मोती उल्लाह, जीवन सिंह, कारू सिंह, राकेश भारती, गुंजन तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में समर्थक शामिल थे।

chat bot
आपका साथी