मुख्यमंत्री नीतीश ने बदली बिहार की दशा दिशा : जीतनराम मांझी

जमुई। जब से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बने हैं उन्होंने दशा और दिशा दोनों बदल दी है। उक्त बातें मंगलवार की दोपहर श्रीकृष्ण विद्यालय के खेल मैदान में अपने हम पार्टी के उम्मीदवार प्रफुल्ल मांझी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री व हम पार्टी सुप्रीमो जीतनराम मांझी ने कही।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 07:32 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 05:13 AM (IST)
मुख्यमंत्री नीतीश ने बदली बिहार की दशा दिशा : जीतनराम मांझी
मुख्यमंत्री नीतीश ने बदली बिहार की दशा दिशा : जीतनराम मांझी

जमुई। जब से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बने हैं उन्होंने दशा और दिशा दोनों बदल दी है। उक्त बातें मंगलवार की दोपहर श्रीकृष्ण विद्यालय के खेल मैदान में अपने हम पार्टी के उम्मीदवार प्रफुल्ल मांझी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री व हम पार्टी सुप्रीमो जीतनराम मांझी ने कही।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार युवाओं को नौकरी देने का पुख्ता इंतजाम कर दिये है। यहां बिहार में 76फीसद किसान हैं। अगर किसानों की खेती अच्छे तरीके से होगी तो खुद युवा रोजगार से जुड़ जाएंगे। महागठबंधन के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि तेजस्वी द्वारा दस लाख युवाओं को नौकरी देने की बात कह रहे है। इस नौकरी में करीब एक लाख 17 से 18 हजार करोड़ रुपये खर्च होगा। बिहार का बजट दो लाख 17 हजार करोड़ का है तो एक लाख करोड़ में बिहार का विकास कैसे संभव है। इसका साफ मतलब है कि तेजस्वी यादव को विकास से मतलब नहीं है। लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पर कटाक्ष किया और कहा कि अपने आप को दलित का नेता कहते हैं। जहां से हम के उम्मीदवार उठे हैं वहां फिर दलित के खिलाफ दलित को क्यों उतारा है। सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह विधान पार्षद सम्राट चौधरी ने कहा कि कश्मीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह धारा 370 हटा दिया। मौके पर हम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान, प्रत्याशी प्रफुल्ल मांझी, जदयू जमुई जिला के कार्यकारी अध्यक्ष ई. शंभू शरण सिंह, अनुज सिंह, अंबिका यादव, चंद्रदेव सिंह, अनिल दिक्षित, मनोज सिंह, शिवटहल मांझी, शीतल मेहता थे।

chat bot
आपका साथी