मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में मताधिकार का प्रयोग जरूरी

जमुई। लोकतंत्र का संबंध ही जन सरोकार से है। जब तक जनता सक्रिय नहीं होगी तब तक मजबूत लोकतंत्र की कल्पना करना बेकार है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 05:54 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:54 PM (IST)
मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में मताधिकार का प्रयोग जरूरी
मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में मताधिकार का प्रयोग जरूरी

जमुई। लोकतंत्र का संबंध ही जन सरोकार से है। जब तक जनता सक्रिय नहीं होगी तब तक मजबूत लोकतंत्र की कल्पना करना बेकार है। मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करना जरूरी है। मजबूत लोकतंत्र के लिए एक-एक मत का महत्व होता है। एक सभ्य नागरिक होने के नाते हर किसी को अपने मताधिकार का प्रयोग कर मजबूत शासन प्रणाली स्थापित करने में मदद कर सकते हैं।

जब लोकतंत्र में सभी को मतदान करने का अधिकार मिला है तो इससे अपने आपको वंचित नहीं करना चाहिए। युवा शक्ति पर लोकतंत्र को मजबूत करने का अधिक जिम्मेदारी है। इसलिए युवाओं को अपने विवेक का इस्तेमाल करते हुए अधिक से अधिक सहपाठियों को भी प्रेरित करना चाहिए। एक ओर चुनाव आयोग हर साल चुनाव में शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए लाखों खर्च कर जागरुकता कार्यक्रम चलाती है वहीं, आज भी मतदान के प्रति कुछ लोगों में बनी उदासीनता इस पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रही है। इसलिए हमें हर हाल में न केवल अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए बल्कि दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए। तभी एक मजबूत लोकतंत्र का निर्माण हो सकता है।

----------

इनसेट:

किस तरह दर्ज कराएं मतदाता सूची में नाम

18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके युवा जिला चुनाव कार्यालय से या अपने गांव अथवा मुहल्ले के बूथ लेवल आफिसर से फार्म नंबर 6 प्राप्त करके वोट बनवा सकते है। इसे भरकर अपने बीएलओ को देना होता है। राशनकार्ड व जन्म प्रमाण की प्रमाणित फोटो प्रति भी जमा करवाएं। जन्म प्रमाण के रूप में केवल दसवीं कक्षा का सर्टिफिकेट या जन्म प्रमाणपत्र ही मान्य है।

chat bot
आपका साथी