अर¨वद बने किसान कामगार मोर्चा के जिलाध्यक्ष

जमुई। जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र के विशनपुर निवासी अर¨वद कुमार ¨सह को किसान कामगार मोर्चा का जमुई जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 07:30 PM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 07:30 PM (IST)
अर¨वद बने किसान कामगार मोर्चा के जिलाध्यक्ष
अर¨वद बने किसान कामगार मोर्चा के जिलाध्यक्ष

जमुई। जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र के विशनपुर निवासी अर¨वद कुमार ¨सह को किसान कामगार मोर्चा का जमुई जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उक्त आशय की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष नंदलाल ¨सह ने दी। उन्होंने बताया कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अर¨वद कुमार ¨सह संगठन के सिद्धांत और नियमों के अनुरूप मोर्चा को मजबूती प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और सात दिनों के भीतर जिला व प्रखंड कमेटी का गठन कर इसकी सूचना प्रदेश कार्यालय को देंगे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अर¨वद कुमार ¨सह ने बताया कि किसानों की समस्या को लेकर जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किए जाने पर लिए प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति आभार प्रकट किया है तथा संगठन के लिए तत्परता के साथ काम करने की बात कही । इनके मनोनयन पर बधाई देने वालों में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विभूति भूषण, प्रदेश उपाध्यक्ष गनेश्वर यादव, प्रदेश महासचिव पवन ¨सह रावत, बालेश्वर यादव, माधुरी देवी, निभा देवी, अशोक ¨सह ,संतोष ¨सह, रामप्रवेश महतो समेत दर्जनों लोग शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी