युवक ने की खुदकुशी

जमुई। काल ने एक बहन को रक्षा बंधन के दिन कभी न भरने वाला जख्म दे दिया। रक्षा बंधन की पूर्व रात्रि एक युवक के खुदकुशी करने का मामला प्रकाश में आया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 06:31 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 06:31 PM (IST)
युवक ने की खुदकुशी
युवक ने की खुदकुशी

जमुई। काल ने एक बहन को रक्षा बंधन के दिन कभी न भरने वाला जख्म दे दिया। रक्षा बंधन की पूर्व रात्रि एक युवक के खुदकुशी करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना मलयपुर थाना क्षेत्र के ग‌र्ल्स मिडिल स्कूल के समीप की है। पीड़ित स्वजन किराए के मकान में रहते हैं। हालांकि घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

ग्रामीणों के अनुसार ग‌र्ल्स मिडिल स्कूल नूमर में कार्यरत शिक्षिका अनामिका कुमारी के एकलौते पुत्र कीर्ति ने खुदकुशी कर ली। बताया जाता है कि शिक्षिका मां टाटानगर गई है, जबकि पिता मृदुल साथ यहां रहते थे। ग्रामीणों के अनुसार आधी रात को कीर्ति को कमरे की छत की कड़ी से चादर में लटके देखा और हल्ला मचाया गया। हल्ला सुनकर आस पड़ोस के लोग सहित पिता ने जब कमरा खोला तो उसे फंदे से लटकता पाया। रात में घटना के बाद सभी स्वजन निजी वाहन से शव के साथ कहीं चले गए। बताया जाता है कि कीर्ति ने इसी वर्ष इंटर परीक्षा 80 फीसद अंक से उत्तीर्ण की थी। साथ ही वह बहुत ही शांत व शर्मिला किस्म का लड़का था। उसकी बहन पेशे से इंजीनियर है और लॉकडाउन में घर से ही काम कर रही थी। बताया जाता है कि घटना के बाद स्वजन शव को लेकर मुंगेर जिला स्थित सुंदरपुर पैतृक गांव चले गए। मलयपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि घटना की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच करेगी।

chat bot
आपका साथी