मंदिर निर्माण दिवस को यादगार बनाने के लिए बांटे लड्डू

जमुई। अयोध्या में रामजन्म भूमि पूजन को यादगार बनाने के लिए सिमुलतला के लोहिया चौक में खुरंडा के पूर्व मुखिया बालदेव यादव के नेतृत्व में लड्डू वितरण किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 07:49 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 07:49 PM (IST)
मंदिर निर्माण दिवस को यादगार बनाने के लिए बांटे लड्डू
मंदिर निर्माण दिवस को यादगार बनाने के लिए बांटे लड्डू

जमुई। अयोध्या में रामजन्म भूमि पूजन को यादगार बनाने के लिए सिमुलतला के लोहिया चौक में खुरंडा के पूर्व मुखिया बालदेव यादव के नेतृत्व में लड्डू वितरण किया गया। इस दौरान गगनभेदी नारों से क्षेत्र गुंजायमान हो गया। उपस्थित लोग भगवा झंडा लेकर पूरे बा•ार का भ्रमण कर आने जाने वाले सभी राहगीरों को खुशी में लड्डू बांटे। पूर्व मुखिया ने कहा कि आज बहुत ही खुशी का दिन है। वर्षों से भगवान श्री राम का मंदिर निर्माण की बात होते आ रहा है, लेकिन वास्तविकता का स्वरूप आज लिया। इस मौके पर जागेश्वर यादव, चंदन यादव, वीरेंद्र यादव, अमन कुमार, प्रकाश कुमार, मोनू कुमार, इन्द्रदेव यादव, विकास ठाकुर, वैभव कुमार प्रजापति, अभ्यास पाण्डेय, उमेश कुमार, चिटू कुमार, बिशु यादव, विनोद पासवान, राम वचन चौधरी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी