धान काटने के विवाद में एक की मौत, एक घायल

संवाद सूत्र सिमुलतला(जमुई) गुरुवार को सिमुलतला थाना क्षेत्र के गादीटेलवा गांव में धान काटने के विवाद में दो लोगों को गोतिया द्वारा लाठी डंडा एवं धारदार हथियार से वार कर लहूलुहान कर दिया। घायल को इलाज के लिए झाझा ले जाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 06:47 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 06:47 PM (IST)
धान काटने के विवाद में एक की मौत, एक घायल
धान काटने के विवाद में एक की मौत, एक घायल

- दोनों पक्षों के बीच वर्षो से चल रहा है भूमि विवाद

- एक पक्ष के राजकुमार कुशवाहा की पूर्व में हो चुकी है हत्या

संवाद सूत्र, सिमुलतला(जमुई): गुरुवार को सिमुलतला थाना क्षेत्र के गादीटेलवा गांव में धान काटने के विवाद में दो लोगों को गोतिया द्वारा लाठी, डंडा एवं धारदार हथियार से वार कर लहूलुहान कर दिया। घायल को इलाज के लिए झाझा ले जाया गया। जहां से जमुई रेफर कर दिया गया। जमुई जाने के दौरान एक की मौत रास्ते में हो गई, जबकि दूसरे की स्थिति चिताजनक बताई जा रही है। मृतक का नाम अमरेंद्र उर्फ मिठू मंडल है। घायल गोविद मंडल की स्थिति भी खतरे में बताई जा रही है। मृतक और घायल दोनों सहोदर भाई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुअनि पोतन राम चौधरी और पुसअनि जोगेंद्र प्रसाद सिंह के साथ बीएमपी के जवान घटना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए झाझा भेजा। मिठू और गोविद बाइक से कहीं जा रहा था। स्वजन खेत में धान काट रहे थे। इसी क्रम में दूसरे पक्ष ने मिठू और गोविद को घेर लिया और पिटाई कर दी। दोनों पक्षों के बीच भूमि विवाद वर्षो से चल रहा है। विवाद में एक पक्ष के राजकुमार कुशवाहा की हत्या बीते 26 जुलाई को हो गई थी। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने कहा कि मामले की छानबीन कर रही है।

--------

भूमि विवाद में अपने हो रहें है, खून के प्यासे

संवाद सूत्र, सिमुलतला (जमुई): महज थोड़ी सी जमीन के लिए लोग एक दूसरे के खून के प्यासे हो रहे हैं। पहले राजकुमार कुशवाहा की मौत हुई और अब अमरेंद्र उर्फ मिठू मंडल की मौत के बाद अब दोनों पक्षों के बीच आपसी वैमनस्यता इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष एक दूसरे को मारने व मरने पर आतुर हैं। राजकुमार की हत्या मामले में प्रमोद उर्फ गोरेलाल मंडल, त्रिपुरारी कुमार, अरविद कुमार, विक्रम महतो जेल जा चुका है। शेष और नामजद की तलाश पुलिस कर रही है। अमरेंद्र उर्फ मिठू मंडल हत्या में शामिल लोगों को भी पुलिस तलाश रही है।

-----------

क्या है मामला

एक विधवा की संपत्ति को लेकर दोनों पक्षों के बीच वर्षों से विवाद है। इसे लेकर पंचायत से लेकर शनिवार को थाना में अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष के नेतृत्व में होने वाला जनता दरबार में भी मामला आया। बाद में दोनों पक्षों के बीच मारपीट, आ‌र्म्स एक्ट सहित आधे दर्जन मामले थाने में दर्ज हुए। विवाद का अंतिम पटकथा राजकुमार और अमरेंद्र उर्फ मिठू मंडल के मौत के रूप में सामने आया। दोनों पक्षों के बीच गांव में माहौल गरम है। अनहोनी होने से इन्कार नहीं किया जा सकता है। इसी विवाद में हुए मारपीट में घायल होने के बाद राजकुमार की मौत हुई थी।

chat bot
आपका साथी