सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत

जमुई। चकाई थाना क्षेत्र के चड़री गांव निवासी गोंडियन सोरेन उर्फ पारस सोरेन के पुत्र उर्बन सोरेन बीते मंगलवार को सड़क हादसे में घायल हो गया था। बुधवार की देर रात उपचार के दौरान सदर अस्पताल देवघर में मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 06:39 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 06:42 PM (IST)
सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत
सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत

जमुई। चकाई थाना क्षेत्र के चड़री गांव निवासी गोंडियन सोरेन उर्फ पारस सोरेन के पुत्र उर्बन सोरेन बीते मंगलवार को सड़क हादसे में घायल हो गया था। बुधवार की देर रात उपचार के दौरान सदर अस्पताल देवघर में मौत हो गई। चकाई पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार 15 जून की शाम चड़री गांव से फरियताडीह पंचायत के घोरनो अपने बाइक से बरात जा रहा था। इसी दौरान चकाई-कियाजोरी मुख्य मार्ग पर बाराटाड़ गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उर्बन सोरेन गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे चकाई पुलिस ने रेफरल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर ले जाया गया जहां उपचार के दौरान बुधवार देर रात उर्बन की मौत हो गई। मामले में पिता गोंडियन सोरेन ने चकाई थाने में तहरीर देकर अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। चकाई थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि आरोपी चालक का पता लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उर्बन सोरेन अपने पीछे पत्नी सोनम मरांडी पांच वर्षीय पुत्र उमेश सोरेन एवं तीन वर्षीय पुत्री एलिस सोरेन सहित भरा-पूरा परिवार छोड़कर चल बसा। उर्बन की मौत से स्वजनों में कोहराम मच गया है।

-------

घायल टोटो चालक की इलाज के दौरान मौत

संवाद सूत्र, चंद्रमंडी (जमुई): चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर चंद्रमंडीह थाना अंतर्गत गंगटी मोड़ के समीप दो दिन पूर्व टोटो दुर्घटना में घायल चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी दीन दयाल पासवान दो दिन पूर्व टोटो से देवघर से अपना काम निपटा कर घर लौट रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने टोटो में जोरदार ठोकर मार दी जिससे टोटो चालक दीनदयाल गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों द्वारा उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिताजनक हालत में उसे रांची रेफर कर दिया गया। रांची में इलाज के दौरान बुधवार की रात उसकी मौत हो गई। गुरुवार की सुबह मृतक का शव उसके घर पहुंचा। शव घर पहुंचते ही स्वजनों के चीत्कार से घर में कोहराम मच गया। वह टोटो चला कर किसी तरह अपना और परिवार का गुजारा करता था।

chat bot
आपका साथी