अगले बरस फिर आना मां के जयकारे के बीच दी विदाई

जमुई। परंपराओं के साथ दुर्गा मां समेत अन्य प्रतिमाओं के विसर्जित होने के साथ ही दशहरा पूजा संपन्न हो गया। इस दौरान प्रतिमाओं को लेकर ढोल-नगाड़ों व देवी गीतों पर नाचते-झूमते श्रद्धालु नगर भ्रमण करते हुए श्रद्धा भाव से विसर्जन करने पहुंचे। प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 06:00 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 06:00 PM (IST)
अगले बरस फिर आना मां के जयकारे के बीच दी विदाई
अगले बरस फिर आना मां के जयकारे के बीच दी विदाई

जमुई। परंपराओं के साथ दुर्गा मां समेत अन्य प्रतिमाओं के विसर्जित होने के साथ ही दशहरा पूजा संपन्न हो गया। इस दौरान प्रतिमाओं को लेकर ढोल-नगाड़ों व देवी गीतों पर नाचते-झूमते श्रद्धालु नगर भ्रमण करते हुए श्रद्धा भाव से विसर्जन करने पहुंचे। प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।

पूजा समितियों के लोग नगर भ्रमण करते हुए शहर के बोधवन तालाब के लिए रवाना हुए। देवी दर्शन के लिए भक्त सड़क किनारे खड़े थे। अधिकांश लोग छतों से मां का दर्शन कर रहे थे। नगर क्षेत्रों के पंच मंदिर स्थित श्री श्री 108 बड़ी दुर्गा महारानी एवं गांधी पुस्तकालय रोड स्थित लाल बाबा दुर्गा मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार को किया गया। विसर्जन के मंदिर के पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। महिला श्रद्धालुओं ने मां की खोइंछा भराई की रस्म के बाद सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। माता रानी के जयकारों के साथ अगले बरस फिर आना के साथ मां की विदाई की गई।

--

गिद्धौर : प्रखंड में नवरात्र के साथ दशहरा पर्व भक्तिमय व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। दशहरा पर्व के मौके पर विजयादशमी के साथ उलाय नदी तट पर गिद्धौर राज रियासत द्वारा स्थापित ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा की पूजा पूरे विधि-विधान व नेम-निष्ठा के साथ गिद्धौर पैलेस के विद्वान पंडितों द्वारा शारदीय दुर्गा पूजा सह लक्ष्मी पूजा समिति व स्थानीय प्रशासन की देखरेख में शांतिपूर्वक माहौल में संपन्न करवाया गया। शुक्रवार की संध्या प्रतिमाओं का विसर्जन ढोल-नगाड़ा के साथ त्रिपुर सुंदरी मंदिर स्थित कंपनी बाग तालाब में संध्या आरती अर्पित कर की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं माता के दर्शन को उमड़ पड़े। मेले में शांति व्यवस्था को कायम रखने में दंडाधिकारी रीता कुमारी, थानाध्यक्ष अमित कुमार, अवर निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, प्रमोद कुमार, सहायक अवर निरीक्षक नित्यानंद सिंह, हरेराम पासवान, विनोद कुमार सहित कई अन्य पदाधिकारी, दर्जनों पुलिस बल व प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैद दिखे। मेले परिसर की सीसीटीवी कैमरे से कड़ी निगरानी रखी जा रही थी।

--

सोनो : प्रखंड में धूमधाम से दुर्गा पूजा का पावन त्यौहार संपन्न हुआ। शुक्रवार को विशाल शोभा यात्रा निकालकर लोगों ने मां दुर्गा को विदाई दी। भक्त मां शेरावाली की विदाई देने के लिए सड़कों पर उमड़ पड़े। दुर्गा पूजा समिति द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें समाज के हर तबके के लोगों ने हिस्सा लिया और माता का जयकारा लगाते हुए शोभा यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान पुलिस-प्रशासन काफी मुस्तैद थी। विधि-व्यवस्था नियंत्रित करते हुए दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी लगातार लोगों को हिदायत देते नजर आए। शोभायात्रा में महिला भक्त भी उमड़ पड़े थे। सभी ने मां से खुशहाल जीवन का आशीर्वाद मांगा। भक्त नाचते-गाते शोभा यात्रा का हिस्सा बने। भक्तों का कहना था कि यह काफी भावुक पल होता है।

--

सिकंदरा : दुर्गा पूजा विजया दशमी के साथ शुक्रवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। प्रखंड मुख्यालय में हर तरफ जहां मेला का आयोजन किया गया था वहां मां की प्रतिमा को जय दुर्गे के जयघोष के साथ माता को विदाई दी गई। सर्वप्रथम बाजार स्थित बड़ी दुर्गा महारानी, मिशन चौक स्थित दुर्गा मंदिर व चौक स्थित मां वैष्णवी दुर्गा की प्रतिमा को जुलूस के साथ पूरे बाजार का भ्रमण कराते हुए शिवनाथी पोखर में माता की प्रतिमाओं को विसर्जित कर विदाई दी गई। थानाध्यक्ष जितेंद्रदेव दीपक के नेतृत्व में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस अवसर पर विसर्जन में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी कृष्ण कुमार सौरभ, जगदंबा मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष गुड्डू यादव, सचिव प्रकाश सिन्हा, सदस्य विजय गुप्ता समेत सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित थे।

--

झाझा : थाना क्षेत्र के सभी बारह स्थानों पर स्थातिप मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। स्थानीय पुलिस-प्रशासन की देखरेख में माता की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। असत्य पर सत्य की विजयी का पर्व दशहरा को लेकर पूरा झाझा बाजार के साथ क्षेत्र के सभी पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। विसर्जन को लेकर पुलिस-प्रशासन ने भी पुख्ता इंतजाम कर रखे थे। शहर के सभी चौक-चौराहों पर पुलिस की तैनाती की गई थी। रेलवे इंडियन इंस्टीट्यूट, बारोवारी दुर्गा पूजा समिति व स्टेशन चौक सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति ने जिला प्रशासन द्वारा दिए गाइडलाइन के अनुसार समय से प्रतिमा को विसर्जन किया।

chat bot
आपका साथी