राशन के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

जमुई। सोमवार को लोगाय गांव के कार्डधारियों ने राशन नहीं मिलने पर डीलर के विरोध में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 06:06 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 06:06 PM (IST)
राशन के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
राशन के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

जमुई। सोमवार को लोगाय गांव के कार्डधारियों ने राशन नहीं मिलने पर डीलर के विरोध में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। जिसका नेतृत्व चांय पंचायत के सरपंच एवं बाराकोला पंचायत के मुखिया रमेश यादव कर रहे थे।

लोगाय गांव के कार्डधारी बलिया देवी, ननकी देवी, रविया देवी, चूटर पुजहर, हीरवा देवी ने बताया कि जून से राशन नहीं मिल रहा है। डीलर बरयार हेंब्रम ने जून का राशन देने के लिए घर-घर जाकर सभी लाभार्थी का पीओएस मशीन में अंगूठे का निशान ले लिया और कहा कि दो से तीन दिन में सभी को राशन उपलब्ध करा दिया जाएगा। ग्रामीणों को राशन अभी तक नहीं मिला है। हाल में डीलर पर विभागीय कार्रवाई होने के कारण डीलर का लाईसेंस रद कर दिया गया है और सभी कार्डधारी को परासी गांव के डीलर दिलीप कुमार से जोड़ दिया गया। इसने भी जुलाई का राशन मुहैया नहीं कराया है। ग्रामीणों ने कहा कि हमलोगों को भोजन के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। जुलाई का राशन मांगने डीलर के पास जाते हैं तो वे वापस लौटा देते है। इस मामले में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नेहा छवि ने बताया कि अनुमंडलाधिकारी ने बरयारी हेंब्रम का लाईसेंस रद कर दिया है। तीन सौ कार्डधारी को जनवितरण दुकानदार दिलीप कुमार से जोड़ा गया है। जुलाई का आवंटन चला गया है जल्द ही वितरित होगा। सुंदरीटांड़ गांव के चींता देवी, वसंती देवी एवं ममता देवी के पास पीएचएस कार्ड रहने के बावजूद लखन यादव दुकानदार द्वारा अनाज नहीं दिए जाने के मामले में बताया कि हथिया पंचायत के कुछ कार्ड लाक हो जाने के कारण मशीन काम नहीं कर रहा है। कार्ड को पुन: खोलने के लिए भेजा गया है।

chat bot
आपका साथी