हड़ताल पर जाएंगी आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका

जमुई। मांगों के समर्थन व कैश मोबाइल पर काम करने में तकनीकी परेशानी दूर नहीं होने के कारण आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका 16 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेगी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 07:44 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 07:44 PM (IST)
हड़ताल पर जाएंगी आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका
हड़ताल पर जाएंगी आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका

जमुई। मांगों के समर्थन व कैश मोबाइल पर काम करने में तकनीकी परेशानी दूर नहीं होने के कारण आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका 16 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेगी। इस संबंध में बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिला महामंत्री स्नेहलता ने बताया कि इसके पहले 7-8 अगस्त को आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल करेगी। इसके बाद भी सरकार से वार्ता सफल नहीं होता है तो 16 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जिलाधिकारी को सूचित कर दिया गया है। डीबीटी के दौरान आंगनबाड़ी विकास समिति द्वारा राशि का उठाव और राशन का क्रय नहीं किया जाता है। ऐसी परिस्थिति में भंडारण एवं कैश पर एकरूपता कैसे दिखाया जाएगा। यदि कैश पर डीएचआर और पोषाहार अपडेट करना जरूरी है तो इस दिशा में विभाग द्वारा स्पष्ट लिखित आदेश निर्गत होना चाहिए। इसके अलावा आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ अपने मांगों के समर्थन में जुलाई से लगातार संघर्षरत है परंतु विभाग या सरकार द्वारा किसी प्रकार की पहल नहीं की गई।

chat bot
आपका साथी