सड़क किनारे महिला का शव बरामद

जमुई। थाना क्षेत्र के लछुआड़ मुख्यमार्ग स्थित मिशन स्कूल के पश्चिमी सड़क किनारे झाड़ी से शनिवार की दोपहर सिकंदरा पुलिस ने लावारिस अवस्था में एक महिला का शव बरामद किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 05:07 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 05:07 PM (IST)
सड़क किनारे महिला का शव बरामद
सड़क किनारे महिला का शव बरामद

जमुई। थाना क्षेत्र के लछुआड़ मुख्यमार्ग स्थित मिशन स्कूल के पश्चिमी सड़क किनारे झाड़ी से शनिवार की दोपहर सिकंदरा पुलिस ने लावारिस अवस्था में एक महिला का शव बरामद किया है।

बकरी चराने जा रही एक महिला की नजर झाड़ी में शव पर पड़ी। महिला ने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। झाड़ी में पड़े अ‌र्द्धनग्न शव देख ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने महिला से दुष्कर्म कर हत्या दी। मृत महिला की पहचान नहीं हो पाई है। भीड़ में कुछ लोगों ने बताया कि महिला पिछले कुछ दिनों से इधर ही घूमती नजर आ रही थी। महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। इधर-उधर से लोगों का दिया हुआ खाती थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार, अवर निरीक्षक रामेश्वर प्रसाद अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव थाने लाया। पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने कहा प्रथमदृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।

chat bot
आपका साथी