खलिहान में लगी आग, 11 किसानों की फसल राख

संवाद सहयोगी जमुई खैरा प्रखंड के कैंडीह पंचायत अंतर्गत नरियाना पुल के समीप खलिहान में आग लग जाने से 11 किसानों की गाढ़ी कमाई राख हो गई। वहां लगभग सात एकड़ जमीन में उपजे धान की फसल सहित 60 हजार नेवारी के पुंज में मंगलवार की देर रात भीषण आग लग गई। इससे किसानों की धान की फसल जलकार राख हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 06:33 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 06:33 PM (IST)
खलिहान में लगी आग, 11 किसानों की फसल राख
खलिहान में लगी आग, 11 किसानों की फसल राख

फोटो- 08 जमुई- 5, 6

संवाद सहयोगी, जमुई : खैरा प्रखंड के कैंडीह पंचायत अंतर्गत नरियाना पुल के समीप खलिहान में आग लग जाने से 11 किसानों की गाढ़ी कमाई राख हो गई। वहां लगभग सात एकड़ जमीन में उपजे धान की फसल सहित 60 हजार नेवारी के पुंज में मंगलवार की देर रात भीषण आग लग गई। इससे किसानों की धान की फसल जलकार राख हो गई। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है।

ग्रामीणों ने शरारती तत्व द्वारा आग लगाए जाने की बात कही है। ग्रामीण मनोज गुप्ता, राकेश गुप्ता, धर्मवीर गुप्ता, रोहित कुमार, सुजीत कुमार, अमरजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। आग बुझाने तक लगभग सात एकड़ धान की फसल जलकर राख हो गई। किसान अजय कुमार साव ने बताया कि खलिहान से आग की लपटे निकलने लगी। देखते ही देख्ते अन्य खलिहानों को भी लपेटे में ले लिया। इस पर पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन नरियाना पुल पर भारी वाहनों का आवागमन वर्जित होने के कारण बड़ी दमकल गाडियां पहुंच नहीं पाई। इस वजह से समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जा सका। घटना में अजय साव, दशरथ साव, मदन साव, सरस्वती देवी, भागीरथ साव, नागेश्वर साव, अशर्फी साव, विभीषण साव, विपिन साव, लखन पासवान, देवेंद्र साव का करीब बीस बीघा का धान जल गया है। घटना के बाद से पीड़ित किसान सदमे में हैं। किसान सरस्वती देवी, नागेश्वर साव ने बताया कि सभी पीड़ित किसान छोटा किसान है। कर्ज लेकर धान की फसल लगाया था लेकिन इस घटना ने उसके सभी अरमानों पर पानी फेर दिया है। पीड़ित किसानों ने अनुमंडल पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को आवेदन दे जिला प्रशासन से सरकारी स्तर पर मुआवजे की मांग की है।

chat bot
आपका साथी