विश्व कल्याण के लिए विश्व सनातन वैदिक संघ का गठन

जमुई। विश्व कल्याण के लिए संगठन द्वारा कई कार्य किए जाएंगे। इसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इसी उद्देश्य के तहत बाबा बैधनाथ की भूमि देवघर से शिवश्व सनातन वैदिक संघर्ष का गठन किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 05:39 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 05:39 PM (IST)
विश्व कल्याण के लिए विश्व सनातन वैदिक संघ का गठन
विश्व कल्याण के लिए विश्व सनातन वैदिक संघ का गठन

जमुई। विश्व कल्याण के लिए संगठन द्वारा कई कार्य किए जाएंगे। इसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इसी उद्देश्य के तहत बाबा बैधनाथ की भूमि देवघर से शिवश्व सनातन वैदिक संघर्ष का गठन किया गया है। उक्त बातें संगठन के संस्थापक रौशन मिश्रा ने कही। वे मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर चकाई पहुंचे थे।

उन्होंने बताया कि वैदिक संघ को भारतीय न्यास अधिनियम 1882 के प्रावधानों के तहत स्थापित किया गया है। जिसका कार्य क्षेत्र सम्पूर्ण भारतवर्ष है। वैदिक संघ का मुख्य उद्देश्य अहिसा परमो धर्म: के मार्ग पर चलकर हिन्दू मिशनरी की स्थापना करना, शर्वे भवन्तु सुखिन: के अनुरूप मानव जाति के सभी वर्गों का सर्वांगीण विकास के लिए सनातन संस्कृती को पुनस्र्थापित करना तथा विश्व कल्याण व सद्भावना के लिए अवतरित सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार करना है। उन्होंने कहा कि संघ द्वारा अनाथालय, मंदिर, गोशाला तथा विद्यालय का संचालन किया जायेगा। मौके पर विश्व सनातन वैदिक संघ के सचिव लक्ष्मीकांत तिवारी ने बताया कि गौतम कुमार चौधरी, रंजय कुमार राय, जितेन्द्र कुमार बरनवाल, पवन कुमार राय, शिवम राजपूत, अभिषेक कुमार दुबे, राहुल मिश्रा, देवानन्द पाण्डेय, रोशन केसरी, राहुल कुमार पूरी, मुकेश यादव, पियुष मिश्रा, नीरज भोकता, अमरजीत सम्राट, नवीन पाण्डेय, रोशन कुमार दुबे, विशाल राणा, रितेश सिंह संघ के संस्थापक सदस्य हैं।

chat bot
आपका साथी