रेल कर्मियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

जमुई। झाझा स्टेशन पर रविवार को आयोजित स्व'छता अभियान पखवारा में स्टेशन मास्टर सहित एसोसिएशन के सदस्यों ने भाग लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 06:25 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 06:25 PM (IST)
रेल कर्मियों ने चलाया स्वच्छता अभियान
रेल कर्मियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

जमुई। झाझा स्टेशन पर रविवार को आयोजित स्वच्छता अभियान पखवारा में स्टेशन मास्टर सहित एसोसिएशन के सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान प्लेटफार्म पर सफाई अभियान चलाया। जबकि शनिवार को भी स्टेशन पर रेलवे कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया था। एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार एवं सचिव व्यंकटेश नारायण की अगुआई में स्टेशन मास्टर एवं यात्रायात निरीक्षक ने सीएचआइ के कर्मचारियों के साथ स्टेशन के प्लेटफार्म पर सफाई अभियान चलाया। स्टेशन के अप एवं डाउन प्लेटफार्म पर सफाई अभियान चलाते हुए रेलयात्रियों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। एसोसिएशन के पदाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री के इस नेक कार्य में हर व्यक्ति को सहयोग करना चाहिए। यह पखवारा दो अक्टूबर तक चलेगा। रेलवे पदाधिकारी द्वारा जमा किए गए कचड़े ढ़ेर को सीएचआई के कर्मचारी एक तरफ से उठाते जा रहे थे। मौके पर स्टेशन प्रबंधक एस सोरेन, सहायक स्टेशन प्रबंधक रविप्रकाश माथुरी, यातायात निरीक्षक वीके चौरसिया, रवि कुमार गुप्ता, ब्रजेश कुमार, राजेश कुमार, कौशल किशोर, अनिल पटेल, एम के राज, सचीन भारती, सुनील कुमार, संतोष कुमार, राजीव कुमार, राजेश कुमार, चंदन कुमार, सुरेश कुमार सहित कई रेल पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी