चिराग समर्थकों ने फूंका पशुपति पारस का पुतला

जमुई। लोजपा में चिराग और पशुपति पारस प्रकरण के बाद सोमवार को चिराग समर्थकों ने लोक जनशक्ति पार्टी के बैनर तले चकाई में जुलूस निकालकर पशुपति पारस सहित अन्य नेताओं का पुतला फूंका।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 05:42 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 05:42 PM (IST)
चिराग समर्थकों ने फूंका पशुपति पारस का पुतला
चिराग समर्थकों ने फूंका पशुपति पारस का पुतला

जमुई। लोजपा में चिराग और पशुपति पारस प्रकरण के बाद सोमवार को चिराग समर्थकों ने लोक जनशक्ति पार्टी के बैनर तले चकाई में जुलूस निकालकर पशुपति पारस सहित अन्य नेताओं का पुतला फूंका। लोजपा जिलाध्यक्ष जीवन सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने चकाई मोड़ स्थित डालबंगला से जुलूस निकाला।

जुलूस में शामिल लोग पशुपति पारस, चंदन सिंह, वीणा देवी आदि नेताओं का पुतला लेकर उनके विरोध में नारेबाजी करते हुए पूरे चकाई बाजार का भ्रमण करते हुए वापस चकाई चौक पहुंचकर पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पशुपति पारस ने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ विश्वासघात किया है। पूर्व जिलाध्यक्ष मोती उल्लाह ने कहा कि चिराग ही असली लोक जनशक्ति पार्टी है। पूर्व मुखिया प्रसादी पासवान ने कहा कि चिराग पासवान ही असली लोजपा है। इस अवसर पर सिकंदरा के पूर्व प्रत्याशी रविशंकर पासवान, मनोज यादव, संजय मंडल, भुनेश्वर पासवान, जिला पार्षद राकेश पासवान, राजीव पासवान, संजय पासवान, विकास गुप्ता मौजूद थे।

सोनो(जमुई): लोक जनशक्ति पार्टी में मचे घमासान से सोनो भी बेअसर नहीं है। सोमवार को प्रखंड के सिचाई कॉलोनी में पार्टी की बैठक में चिराग पासवान के प्रति आस्था प्रकट की गई। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने सड़क पर पशुपति पासर व उनके समर्थक सांसदों का पुतला दहन किया। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त रूप से पूर्व प्रत्याशी संजय मंडल, पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज यादव व पूर्व प्रखंड अध्यक्ष लोजपा दिलीप कुमार सिंह ने की। इस दौरान युवा प्रदेश सचिव लोजपा दिलीप पासवान, मुखिया प्रतिनिधि दहियारी संतोष पासवान, दलित सेना जिला उपाध्यक्ष मुरारी पासवान, गोपाल वर्णवाल, गंगा पासवान मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी