हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए माले का प्रतिवाद मार्च

जमुई। सिमुलतला थाना के गादी टेलवा का राजकुमार कुशवाहा के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने पर गुरुवार को भाकपा माले ने शहर में प्रतिवाद मार्च निकाला।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 07:20 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 07:20 PM (IST)
हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए माले का प्रतिवाद मार्च
हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए माले का प्रतिवाद मार्च

जमुई। सिमुलतला थाना के गादी टेलवा का राजकुमार कुशवाहा के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने पर गुरुवार को भाकपा माले ने शहर में प्रतिवाद मार्च निकाला। मार्च कचहरी चौक से निकल कर महराजगंज, पोस्ट आफिस, अस्पताल रोड़ होते हुए आंबेडकर चौक पर पहुंच सभा में तब्दील हो गया। प्रतिवाद मार्च की अध्यक्षता भाकपा माले के जिला सचिव शंभुशरण सिंह ने किया।

उन्होंने कहा कि अपराधियों ने राजकुमार की हत्या कर दी। स्वजनों ने हत्या की जानकारी थानाध्यक्ष को दी, लेकिन पुलिस को चार किलोमीटर की दूरी तय करने में आठ घंटे का समय लग गया। पूरा जिला अपराधियों की गिरफ्त में है। जनता भय के माहौल में जीने पर मजबूर है। आइसा के प्रदेश उपाध्यक्ष बाबू साहब ने कहा कि तीसरी के चंदन वर्णवाल और अंशु वर्णवाल की हत्या भी खैरा पुलिस की लापरवाही के वजह से ही हुई। आज तक खैरा थानाध्यक्ष को बर्खास्त नहीं करना लोकतांत्रिक व्यवस्था की हत्या करने जैसा है। इंकलावी नोजवान सभा के जिला प्रभारी जयराम तुरी ने कहा कि राजकुमार कुशवाहा के हत्यारे की अविलंब गिरफ्तारी किया जाए। साथ ही उनके आश्रितों को सरकारी नौकरी देने के साथ अपराधियों को संरक्षण देने वाले सिमुलतला थानाध्यक्ष को बर्खास्त किया जाए। इस मौके पर बारा कोला पंचायत के मुखिया रमेश यादव, कंचन रजक, गुलटेन पुजहर, मुन्ना वर्णवाल, पूर्व मुखिया भूषण यादव, उत्तम कुमार कुशवाहा, चमेली कुमारी, कारू कुशवाहा, रामदेव कुशवाहा, विकास कुशवाहा, नंदलाल कुशवाहा, मोहन कुशवाहा, पुरानी देवी, अनिता देवी सहित कई महिला व पुरुष मौजूद थे।

-------

राजकुमार हत्याकांड का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

फोटो- 29 जमुई- 1

संवाद सूत्र, सिमुलतला(जमुई): किसान राजकुमार हत्याकांड के मुख्य आरोपित प्रमोद उर्फ गोरेलाल कुशवाहा को सिमुलतला पुलिस ने लेटवा गांव के समीप से बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी गुरुवार को थानाध्यक्ष राजकुमार ने दी। 25 जुलाई कि सुबह सिमुलतला थाना क्षेत्र के गादी टेलवा के राजकुमार की भूमि विवाद में गोतिया ने हत्या कर दी थी। गिरफ्तार प्रमोद के अलावा उचित महतो, गोविद महतो, मिठ्ठू कुमार, उमेश महतो, अरविद कुमार, विक्रम कुमार, कांग्रेस महतो और त्रिपुरारी कुमार को नामजद आरोपित बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी