वर्णवाल युवा संघ ने पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका

जमुई। तीसरी थाना क्षेत्र के पंदनाटांड़ के सगे भाई अंशु एवं चंदन वर्णवाल की हत्या का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। रविवार को वर्णवाल युवक संघ के सदस्यों ने गांधी चौक पर पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 06:01 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 06:01 PM (IST)
वर्णवाल युवा संघ ने पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका
वर्णवाल युवा संघ ने पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका

जमुई। तीसरी थाना क्षेत्र के पंदनाटांड़ के सगे भाई अंशु एवं चंदन वर्णवाल की हत्या का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। रविवार को वर्णवाल युवक संघ के सदस्यों ने गांधी चौक पर पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका। कार्यक्रम का नेतृत्व संघ के अध्यक्ष राजेश बरनवाल कर रहे थे।

मौके पर सदस्यों ने कहा कि पुलिस की लापरवाही के कारण सगे भाई की हत्या हुई है। खैरा थानाध्यक्ष इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते तो दोनों की जान बच सकती थी। हत्या के कई दिन हो गए, परंतु पुलिस अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाई है। इससे समाज के लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोश व्याप्त है। अध्यक्ष राजेश वर्णवाल ने मांग करते हुए कहा कि दोहरे हत्याकांड में हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी कर फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस चलाकर फांसी की सजा दी जाए। साथ ही खैरा थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान को जल्द बर्खास्त किया जाए ताकि आने वाले दिनों में समाज के किसी व्यक्ति के साथ ऐसी घटना नहीं हो। वर्णवाल सेवा समिति के अध्यक्ष गोपाल प्रसाद वर्णवाल ने कहा कि इस घटना ने समाज के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस कोई ठोस कदम नहीं उठाती है तो वर्णवाल समाज के लोग एकजुट होकर प्रशासन का खिलाफ करेगी। इस दौरान युवाओं ने पुलिस प्रशासन एवं खैरा थानाध्यक्ष के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर सोनू वर्णवाल, विकास कुमार, कुमार हर्ष, सूरज वर्णवाल, विकास वर्णवाल, शशि सौरभ, राहुल वर्णवाल, गुरु दयाल किशन, निवास वर्णवाल, पवन वर्णवाल, अपनीट, शिवम, राजेश, सूरज, अंशु, सुभाष सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी