वेतन वृद्धि होने पर गृह रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ का विजयी जुलूस

जमुई। उ'च न्यायालय एवं उ'चतम न्यायालय के आदेश पर राज्य सरकार द्वारा वेतन वृद्धि करने के फैसले के समर्थन में सोमवार को बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ द्वारा विजयी जुलूस का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 07:20 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 07:20 PM (IST)
वेतन वृद्धि होने पर गृह रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ का विजयी जुलूस
वेतन वृद्धि होने पर गृह रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ का विजयी जुलूस

जमुई। उच्च न्यायालय एवं उच्चतम न्यायालय के आदेश पर राज्य सरकार द्वारा वेतन वृद्धि करने के फैसले के समर्थन में सोमवार को बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ द्वारा विजयी जुलूस का आयोजन किया गया। स्टेडियम परिसर से जुलूस निकलकर पूरे शहर का भ्रमण किया। इस अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ¨सह ने सरकार के फैसले पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष से वेतन वृद्धि की मांग की जा रही थी जो अब पूरा हुआ है। इसके लिए बिहार के मुख्यमंत्री विकास पुरूष नीतीश कुमार बधाई के पात्र हैं। विजयी जुलूस में कृष्ण कुमार दूबे, केन्द्रीय कमेटी के प्रतिनिधि राम गो¨वद पाठक, उपाध्यक्ष रविशंकर कुमार, कार्यालय सचिव मिथिलेश कुमार सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष विनोद ¨सह आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी