पंसस में नहीं चला परिवर्तन का जादू, पूर्व व वर्तमान प्रमुख की हुई वापसी

जमुई। पंचायत चुनाव जिला और प्रदेश में भले परिवर्तन की बयार लेकर आया हो लेकिन बरहट में पंचायत समिति सदस्यों ने इसे लगाम दे दिया। यहां पुराने सदस्यों में तीन चौथाई को फिर से जीत हासिल करने में सफलता मिली है। या फिर यूं कहें की तीन चौथाई सदस्यों को जनता का विश्वास जीतने में कामयाबी मिली है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 05:54 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 05:54 PM (IST)
पंसस में नहीं चला परिवर्तन का जादू, पूर्व व वर्तमान प्रमुख की हुई वापसी
पंसस में नहीं चला परिवर्तन का जादू, पूर्व व वर्तमान प्रमुख की हुई वापसी

जमुई। पंचायत चुनाव जिला और प्रदेश में भले परिवर्तन की बयार लेकर आया हो, लेकिन बरहट में पंचायत समिति सदस्यों ने इसे लगाम दे दिया। यहां पुराने सदस्यों में तीन चौथाई को फिर से जीत हासिल करने में सफलता मिली है। या फिर यूं कहें की तीन चौथाई सदस्यों को जनता का विश्वास जीतने में कामयाबी मिली है।

बरहट प्रखंड के 11 निवर्तमान पंचायत समिति सदस्यों में आठ चुनाव मैदान में उतरे थे। इसमें छह को फिर से सदस्यता का टिकट मतदाताओं ने थमा दिया है। यहां पूर्व प्रमुख रूबेन कुमार सिंह उर्फ बुल्ली सिंह को चौथी बार सफलता मिली है। वे मलयपुर पश्चिमी भाग से निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा निवर्तमान प्रमुख उर्मिला कुमारी को भी एक बार फिर से मतदाताओं ने पंचायत समिति सदस्य चुन लिया है। उर्मिला नक्सल और अपराध की दुनिया को एक साथ साधने वाले रमेश हेंब्रम की पत्नी है। निवर्तमान उप प्रमुख मीरा देवी ने भी कटौना से 2218 मत हासिल कर 1179 मतों के विशाल अंतर से शैली देवी को परास्त कर दिया। इसी प्रकार नूमर पंचायत से विजय ठाकुर ने फिर से जीत हासिल की है। उन्होंने 1342 मत प्राप्त कर अभय कुमार को 247 मतों से शिकस्त दिया है। पांड़ो से अनीता देवी की भी वापसी हुई है। गुगुलडीह में लखिया देवी ने भी दूसरी जीत हासिल की है। लखिया के पहले वहां से पंचायत समिति सदस्य उनके पति हुआ करते थे। लखिया ने 1555 मत प्राप्त कर सुनीता देवी को 545 वोटों से पराजित किया है। इसके अलावा मलयपुर पूर्वी से रत्ना देवी ने बॉबी सिंह को 1328 मत हासिल कर 663 वोट से हराया। डाढ़ा में सुमित कुमार सिंह ने विनोद साव को 174 मतों से पराजित किया है। लखैय पंचायत से जितेंद्र कुमार तथा बरियारपुर से निरंजन यादव पंचायत समिति सदस्य का चुनाव जीतने में कामयाब हुए।

chat bot
आपका साथी