विभिन्न पदों के लिए 1450 महिला और 1237 पुरुषों ने भरे पर्चे

जमुई। झाझा प्रखंड में महिलाएं पंचायत की बागडोर संभालने की कवायद में पुरुषों से आगे है। विभिन्न पदों के लिए हुए नामांकन में ज्यादातर पदों पर महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। मुखिया वार्ड सदस्य की कमान थाम विकास और पंच बनकर न्याय को लेकर पुरुषों से ज्यादा महिलाएं चुनाव में भाग्य आजमाने की तैयारी में हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 05:32 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 05:32 PM (IST)
विभिन्न पदों के लिए 1450 महिला और 1237 पुरुषों ने भरे पर्चे
विभिन्न पदों के लिए 1450 महिला और 1237 पुरुषों ने भरे पर्चे

जमुई। झाझा प्रखंड में महिलाएं पंचायत की बागडोर संभालने की कवायद में पुरुषों से आगे है। विभिन्न पदों के लिए हुए नामांकन में ज्यादातर पदों पर महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। मुखिया, वार्ड सदस्य की कमान थाम विकास और पंच बनकर न्याय को लेकर पुरुषों से ज्यादा महिलाएं चुनाव में भाग्य आजमाने की तैयारी में हैं।

प्रखंड में विभिन्न पद के लिए कुल 2687 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। इसमें पुरुष अभ्यर्थियों की संख्या 1237 है, जबकि महिला अभ्यर्थियों की संख्या 1450 है यानि पुरुषों से 213 अधिक। मुखिया पद के लिए कुल नामांकन करने वाले 229 अभ्यर्थियों में महिला अभ्यर्थियों की संख्या 130 और पुरुष अभ्यर्थियों की संख्या 99 है। सरपंच पद के लिए कुल 156 अभ्यर्थियों में नामांकन किया। यहां पुरुष अभ्यर्थियों की संख्या महिला अभ्यर्थी से महज दो अधिक है। 79 पुरुष और 77 महिला अभ्यर्थियों ने नामांकन कराया है। पंचायत समिति सदस्य के लिए 191 अभ्यर्थियों ने नामांकन दर्ज कराए हैं। यहां भी महिला और पुरुष अभ्यर्थियों में लगभग बराबर का कांटेस्ट है। 96 पुरुष अभ्यर्थियों ने नामांकन दर्ज कराया तो 95 महिला अभ्यर्थी भी नामांकन कर चुनाव लड़ने के मूड में हैं। वार्ड के लिए सबसे ज्यादा 1500 सौ नामांकन हुए हैं। यहां महिलाओं ने पुरुष को काफी अंतर से पीछे छोड़ दिया है। 836 महिला अभ्यर्थियों ने नामांकन किया तो पुरुष अभ्यर्थियों की संख्या 664 रही। पंच के पद के लिए कुल 611 नामांकन में भी महिला पुरुषों से अव्वल रही। 312 महिला अभ्यर्थी और 299 पुरुष अभ्यर्थी ने नामांकन दर्ज कराया। पंचायत चुनाव के नामांकन में महिलाओं की ज्यादा संख्या दर्शा रही है कि महिलाएं अपने गांव के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर गंभीर हो गई है। शक्ति रूपा बन भ्रष्टाचार रूपी बुरी शक्तियों से निपटने और उन्नत गांव की परिकल्पना साकार करने की बागडोर अपने हाथ में लेने के लिए आतुर हैं।

chat bot
आपका साथी