सोनो में मतदान कल, प्रशासनिक तैयारी पूरी

जमुई। पंचायत चुनाव के लिए सोनो में चौथे चरण में 20 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। सोमवार स्थानीय परियोजना बालिका प्लस टू उच विद्यालय में मतदान कर्मियों को चुनाव सामग्री उपलब्ध कराया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 05:51 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 05:51 PM (IST)
सोनो में मतदान कल, प्रशासनिक तैयारी पूरी
सोनो में मतदान कल, प्रशासनिक तैयारी पूरी

जमुई। पंचायत चुनाव के लिए सोनो में चौथे चरण में 20 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। सोमवार स्थानीय परियोजना बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय में मतदान कर्मियों को चुनाव सामग्री उपलब्ध कराया गया।

उपलब्ध कराए जा रहे चुनाव सामग्री समेत विधि व्यवस्था की समीक्षा के लिए सोनो पहुंचे उप विकास आयुक्त आरिफ अहसन ने बताया कि सिकंदरा, अलीगंज, जमुई व गिद्धौर प्रखंडों में प्रशासन द्वारा निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराया है। उसी प्रकार सोनो प्रखंड में भी निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान को लेकर प्रशासन कृतसंकल्पित है। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों पर बिहार पुलिस, जिला पुलिस बल के जवानों के अलावा गृह रक्षा वाहनी के जवानों को भी सुरक्षा में लगाया जाएगा। नक्सल प्रभावित मतदान केंद्र पर 8-1 व सामान्य मतदान केंद्र पर 4-1 जवान की नियुक्ति की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से अति नक्सल प्रभावित छह मतदान केंद्रों का स्थान परिवर्तित भी किया गया है। उन्होंने बताया कि आज सभी मतदान कर्मियों को चुनाव सामग्री मुहैया करा दिया गया है। मंगलवार को ईवीएम व बैलेट बाक्स के साथ सभी मतदान कर्मियों को संबंधित क्लस्टर पर भेज दिया जाएगा। जिससे वे बुधवार को नियत समय से मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ कर सकें। निर्भिक व भयमुक्त वातावरण में मतदान संपन्न कराने के लिए सीमा को सील कर मतदाताओं में विश्वास कायम करने के लिए पुलिस जवानों द्वारा लांग रेंज पेट्रोलिग व फ्लैग मार्च किया जा रहा है। डीडीसी के साथ डीसीएलआर भारती राज, निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ राजेश कुमार मौजूद थे।

--

बनाए गए हैं 261 मतदान केंद्र

सोनो में मतदान के लिए प्रखंड में 261 मतदान केंद्र बनाए गए जिनमें 253 मुख्य मतदान केंद्र है, जबकि आठ सहायक मतदान केंद्र है। प्रखंड के 19 पंचायतों में मुखिया के कुल 136 प्रत्याशी मैदान में हैं। सरपंच 120, पंचायत समिति के 159, पंच के 409, वार्ड सदस्य के 1126 प्रत्याशियों के साथ जिला परिषद के 30 प्रत्याशी पंचायत चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। प्रखंड में 19 मुखिया, 19 सरपंच, 25 पंचायत समिति सदस्य, 253 पंच, 253 वार्ड सदस्य व जिला परिषद सदस्य के दो पद के लिए चुनाव होना है।

chat bot
आपका साथी