182 बूथों पर 1,09,233 मतदाता करेंगे अपना मताधिकार का प्रयोग

जमुई। प्रथम चरण के तहत सिकन्दरा के 13 पंचायत में 24 सितंबर को चुनाव होना है। इसके लिए प्लस टू श्रीकृष्ण विद्यालय के प्रांगण में मतदान कर्मियों को मतदान सामग्री का वितरण किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 05:46 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 05:46 PM (IST)
182 बूथों पर 1,09,233 मतदाता करेंगे अपना मताधिकार का प्रयोग
182 बूथों पर 1,09,233 मतदाता करेंगे अपना मताधिकार का प्रयोग

जमुई। प्रथम चरण के तहत सिकन्दरा के 13 पंचायत में 24 सितंबर को चुनाव होना है। इसके लिए प्लस टू श्रीकृष्ण विद्यालय के प्रांगण में मतदान कर्मियों को मतदान सामग्री का वितरण किया गया। चुनाव के मद्देनजर प्रखंड के 13 पंचायतों में कुल 1,09,233 मतदाता शुक्रवार को 1194 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। प्रशासनिक स्तर पर तैयारी पूरी कर ली गई है। बुधवार को चुनाव पर्यवेक्षक, एसडीओ अभय कुमार तिवारी, प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राजीव रंजन कुमार, सीओ कृष्ण कुमार सौरभ, नोडल पदाधिकारी अजय कुमार द्वारा 92 पीसीसीपी दल को आवश्यक दिशा निर्देश देकर मतदान केंद्रों पर रवाना किया गया। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ ने बताया कि शुक्रवार को सिकन्दरा प्रखंड के 13 पंचायतों में पंचायत चुनाव होने है जिसके लिए 182 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 11 सहायक मतदान केंद्र तथा मूल मतदान केंद्र 171 बनाया गया है। इसके अलावा चार चलंत मतदान केंद्र बनाये गए हैं। इसमें 33 नक्सल प्रभावित बूथ शामिल हैं। पंचायत चुनाव को लेकर 17 सेक्टर बनाया गया है। इन 17 सेक्टरों में एक थानाध्यक्ष व एक वरीय अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। जिन मतदान केंद्रों पर पांच सौ से अधिक मतदाता है वैसे पीठासीन पदाधिकारी को मतदान तेजी से कराने का निर्देश दिया गया है। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए है। मतदान में खलल डालने वाले लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की बात कही गई है। निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि सभी 182 मतदान केंद्रों की पल पल की जानकारी के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। बताया कि चुनाव में पारदर्शिता को देखते 36 पर्दानशीं महिला को लगाया गया है। बता दें कि 33 नक्सल प्रभावित बूथ शामिल है।

chat bot
आपका साथी