जमुई : चकाई में सड़क जाम, झाझा में निकाला आक्रोश मार्च

जमुई। जिले के चकाई और झाझा प्रखंड में भारत बंद के समर्थन में विभिन्न राजनीतिक दलों ने जुलूस निकाला।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 06:22 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 06:22 PM (IST)
जमुई : चकाई में सड़क जाम, झाझा में निकाला आक्रोश मार्च
जमुई : चकाई में सड़क जाम, झाझा में निकाला आक्रोश मार्च

जमुई। जिले के चकाई और झाझा प्रखंड में भारत बंद के समर्थन में विभिन्न राजनीतिक दलों ने जुलूस निकाला। भारत बंद का असर रेल परिचालन में नहीं दिखा। जमुई सहित अन्य रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

--

चकाई : किसान संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को भारत बंद में भाकपा माले एवं राजद समर्थकों ने पूर्व विधायक सावित्री देवी के नेतृत्व में चकाई चौराहे कोई जाम कर दिया। इससे जमुई-देवघर एनएच 333 पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। दिन के एक बजे सड़क जाम हटाया गया। मौके पर पूर्व विधायक सावित्री देवी ने कहा कि यह हुकूमत देश की खेती किसानी को बर्बाद करने पर तुली है। इस अवसर पर अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला सचिव मनोज कुमार पांडेय, पूर्व विधायक प्रतिनिधि श्यामसुंदर राय, राजद प्रखंड अध्यक्ष बाबूराम किस्कु, बबलू यादव लक्ष्मण पंडित, बिदेश्वरी, सुरेश राम, सिकंदर यादव, मनोज यादव आदि मौजूद थे।

--

सिमुलतला : संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आहूत भारत बंदी को लेकर झाझा में विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा जुलूस निकाला गया। हालांकि दुकान, बाजार एवं सरकारी संस्थान अन्य दिनों की तरह सामान्य ढंग से खुले रहे। यातायात व्यवस्था भी निर्विवाद जारी था। राजद, कांग्रेस, बसपा, जाप, भाकपा माले और जनजाति अधिकार रक्षा मंच नरगंजो द्वारा मार्च निकालकर कृषि बिल के विरुद्ध में आवाज बुलंद किया गया। राजद नेता राजेंद्र यादव, कांग्रेस नेता धर्मदेव यादव, जाप नेता घनश्याम गुप्ता, बसपा नेता राजू यादव, भाकपा माले नेता सह निवर्तमान मुखिया रमेश यादव, कंचन रजक, समाजसेवी सूर्या वत्स के नेतृत्व में झाझा के अंबेडकर मंच से दुर्गा मंदिर चौक तक आक्रोश मार्च निकाला गया। मार्च में राजद के प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार यादव, मनीष कुमार, मनोज भारती, कामदेव कुमार यादव, राजू यादव, चंद्र भूषण, युवा कांग्रेस के सुभाष यादव, योगेंद्र यादव, तनवीर हसन, जिला पार्षद पवन राम, सज्जाद अंसारी, जाप नेता जिला अध्यक्ष सुबोध यादव, हैदर अंसारी, रोशन कुमार, भीम यादव, पिटू गुप्ता, गुलाम सरवर, नंदू राम, महीना यादव, भीम यादव, मनोज सिंह, अरविद कुमार अपने दर्जनों समर्थक शामिल थे। जनजाति अधिकार रक्षा मंच नरगंजो के बैनर तले पारंपरिक हथियार तीर-बीजर, ढोल-नगाड़ा, पोस्टर बैनर एवं तख्ती के साथ नरगंजो से मार्च निकालकर झाझा के लिए प्रस्थान किया। मार्च में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष ने भाग लिया। मार्च का नेतृत्व बीड़ी यूनियन नेता कमली दीदी, वार्ड सदस्य सुखान बस्के और दामोदर दास कर रहे थे। तख्ती में वन विभाग, वन माफिया की मनमानी नहीं चलेगी, किसान ने कर ली मुट्ठी बंद, हम करेंगे भारत बंद, चार लेबर कोड बंद करो, तीन काले कानून वापस लो आदि नारे लिखे थे।

--

बरहट : भारत बंद को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। जमुई रेलवे स्टेशन पर सुबह से ही रेल जीआरपी थानाध्यक्ष अशोक कुमार साह अपने दल-बल के साथ मुस्तैद दिखे। जमुई रेल थानाध्यक्ष अशोक कुमार साह ने बताया कि बताया कि सुरक्षा को लेकर जीआरपी, आरपीएफ एवं स्थानीय थाना की पुलिस दिन भर सतर्क रही। इधर प्रखंड में भी बाजार व दुकानें सामान्य दिनों की तरह ही खुली थी।

chat bot
आपका साथी