आधा दर्जन लोगों ने महिला को पीटा

जमुई। अरहर फसल चर रहे मवेशी को हटाने पर आधा दर्जन लोगों ने एक महिला की पिटाई कर दी। जिसमें पीड़ित महिला का हाथ टूट गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 05:01 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 05:01 PM (IST)
आधा दर्जन लोगों ने महिला को पीटा
आधा दर्जन लोगों ने महिला को पीटा

जमुई। अरहर फसल चर रहे मवेशी को हटाने पर आधा दर्जन लोगों ने एक महिला की पिटाई कर दी। जिसमें पीड़ित महिला का हाथ टूट गया। करहरा गांव के बबलू यादव की पत्नी गुलाबी देवी भेलबिन्दा स्थित अरहर के खेत में चर रहे मवेशी को खेत से बाहर कर दिया। उसी आक्रोश में घुटिया गांव के तुलसी यादव, बबलू यादव, डब्बू यादव, प्रदीप यादव एवं रोहित यादव गाली ग्लौज करते हुए महिला के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान आरोपित ने महिला के गले से चेन, कान बाली, चांदी का जिलेबी छीन लिया। पीड़िता के आवेदन पर थानाध्यक्ष श्रीकांत कुमार ने मामला दर्ज करने की बात कही।

chat bot
आपका साथी