किशोर-किशोरियों को दिया गया सेहत का मंत्र

संवाद सूत्र सोनो(जमुई) किशोर और किशोरियों को कुपोषण और एनीमिया से बचाने के लिए किशोर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत यह आयोजन प्रखंड के सबैजोर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 05:45 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 05:45 PM (IST)
किशोर-किशोरियों को दिया गया सेहत का मंत्र
किशोर-किशोरियों को दिया गया सेहत का मंत्र

फोटो- 01 जमुई- 9

संवाद सूत्र, सोनो(जमुई): किशोर और किशोरियों को कुपोषण और एनीमिया से बचाने के लिए किशोर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत यह आयोजन प्रखंड के सबैजोर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में किया गया।

इस मौके पर 10 से 19 वर्ष आयु वर्ग के किशोर और किशोरियों को स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया। किशोर किशोरियों को उनकी समस्याओं से निजात संबंधित जानकारी काउंसलर ने दी। कार्यक्रम की शुरुआत डा. नागेंद्र कुमार, आइडीएफ के मेराज खान आदि ने संयुक्त रूप से किया।

आइडीएफ के मेराज खान ने बताया कि किशोरावस्था एक परिवर्तनशील वृद्धि तथा विकास की एक महत्वपूर्ण अवस्था होती है। इस अवस्था में शारीरिक और मानसिक बदलाव बहुत तीव्रता से होती है। उन्होंने एनीमिया, साप्ताहिक आयरन फोलिक एसिड पूरकता, हिसा मुक्त जीवन, मानसिक स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी दी। डा. नागेंद्र कुमार ने किशोर किशोरियों को अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य व पोषण से जुड़े विषयों पर किशोर किशोरियों को जागरूक करने की बात कही। मौके पर तकरीबन पचास किशोर किशोरियों की स्वास्थ्य जांच, वजन, लंबाई की जांच कर आयरन की नीली गोली, कैल्शियम, एल्बेंडाजोल के लाभ को बताया गया। परिचर्चा के बाद किशोरियों से इस बाबत प्रश्न पूछे गए व विजेता किशोरियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना पुरस्कार दिया गया। स्वास्थ्य जांच के बाद किशोरियों को कैल्शियम की गोलियों सहित आवश्यक दवाइयां दी गई। इस मौके पर शिक्षक अभिजीत पटेल सहित आशा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में किशोर किशोरी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी