मेहंदी रस्म अदा कर मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक

जमुई। बुधवार को आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं सहायिकाओं ने मतदाता जागरूकता रैली के अलावा मेहंदी रस्म अदा कर मतदाताओं को जागरूक किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 07:55 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 05:12 AM (IST)
मेहंदी रस्म अदा कर मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक
मेहंदी रस्म अदा कर मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक

जमुई। बुधवार को आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं सहायिकाओं ने मतदाता जागरूकता रैली के अलावा मेहंदी रस्म अदा कर मतदाताओं को जागरूक किया। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रेणू कुमारी ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्येक आंगनबड़ी केन्द्रों पर मतदाता जागरूकता रैली निकाली जा रही है। बुधवार को प्रखंड़ के छापा, खुरंडा, बाराजोर, केशोपुर पंचायत के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्र पर जागरुकता रैली एवं शिविर का आयोजन किया गया। शहर के कई केन्द्रों पर मेहंदी रस्म अदा कर मतदाताओं को जागरूक किया गया। मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई। महिला पर्यवेक्षिका बब्ली कुमारी के नेतृत्व में शहर के एक आगंनबाड़ी केन्द्र पर सभी सेविकाएं एवं सहायिकाओं ने एक दूसरे को मेहंदी लगाकर जागरूक किया। बबली ने बताया कि प्रत्येक दिन शहर एवं प्रखंड की आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मेहंदी रस्म का कार्यक्रम चलेगा। महिला मतदाताओं को इस कार्यक्रम के माध्यम से जागरूक करने की रणनीति बनाई गई है। मताधिकार के लिए सेविका एवं सहायिका जागरूक करेंगी। मौके पर महिला पर्यवेक्षिकाएं, सेविकाएं व सहायिकाएं उपस्थित थी।

chat bot
आपका साथी