दादा की 63 जयंती पर ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया याद

जमुई। गिद्धौर के नयागांव कटहरा नदी तट पर स्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. दिग्विजय ¨सह की 63वीं जयंती समाधि स्थल पर उनकी पत्नी व बांका लोकसभा क्षेत्र की पूर्व सांसद पुतुल कुमारी की देखरेख में मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 07:26 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 07:26 PM (IST)
दादा की 63 जयंती पर ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया याद
दादा की 63 जयंती पर ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया याद

जमुई। गिद्धौर के नयागांव कटहरा नदी तट पर स्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. दिग्विजय ¨सह की 63वीं जयंती समाधि स्थल पर उनकी पत्नी व बांका लोकसभा क्षेत्र की पूर्व सांसद पुतुल कुमारी की देखरेख में मनाई गई। स्व. दादा की प्रतिमा पर इलाके के कई गणमान्य लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में केंद्रीय मंत्री स्व दादा के बड़े भाई दिनेश ¨सह, प्रमोद ¨सह, कुमार त्रिपुरारी ¨सह, प्रबुद्ध समाज सेवी अभय कुमार ¨सह, भाजपा किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव सुदर्शन ¨सह, विनोद कुमार ¨सह उफऱ् पन्ना जी के अलावा दर्जनों समाजसेवी ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। प्रबुद्ध समाजसेवी अभय कुमार ¨सह ने कहा की स्व. दादा 1990 से अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत की थी तथा शीघ्र ही एक कुशल सांसद के रूप में अपनी पहचान पूरे देश में बना ली थी। उनका संसदीय लोकतंत्र में ²ढ़ विश्वास था और वे सदैव लोक तांत्रिक मूल्यों का समर्थन करते थे। उन्होंने कहा कि स्व. दादा सिद्धांत प्रिय व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे और उन्होंने विपरित परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उनका आकस्मिक निधन वर्ष 2010 में हो गया था। इस इलाके के गरीब व असहाय लोग आज भी उन्हें याद कर कहते है कि काश आज दादा होते। पुष्पांजलि सभा में स्व. दादा की बहन मंजू ¨सह, किरण राठौर, रेखा ¨सह, सुनीता ¨सह, मीरा साह देव, लालमनी साहदेव, चंदन ¨सह, मृत्युंजय ¨सह, धनंजय ¨सह के अलावा लोजपा युवा नेता राष्ट्रदीप ¨सह, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष कल्याण ¨सह, जिला भाजपा के कुणाल कुमार ¨सह, भाजयुमो नेता बबलू ¨सह, मोनू पांडेय, पिन्टू रविदास, दिलीप पासवान, गौरब ¨सह, मु. मेराज, अमरिश यादव, निर्भय ¨सह, लोजपा जिलाध्यक्ष सुभाष पासवान, बलराम ¨सह, बंदी ¨सह, अनुज कुमार, क्षत्रिय संघ के अमरेश कुमार ¨सह, क्रांतिकारी दल के गोपाल ¨सह, सूरज ¨सह सहित इलाके भर के महिला व पुरुष मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी