नालंदा खुला विश्वविद्यालय में नामांकन प्रारंभ

जमुई। स्थानीय केकेएम कॉलेज स्थित नालंदा खुला विश्वविद्यालय अध्ययन केन्द्र पर गुरुवार से नामांकन प्रारंभ हो गया। उक्त जानकारी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य जगरूप प्रसाद ने दी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 07:33 PM (IST) Updated:Fri, 02 Oct 2020 05:04 AM (IST)
नालंदा खुला विश्वविद्यालय में नामांकन प्रारंभ
नालंदा खुला विश्वविद्यालय में नामांकन प्रारंभ

जमुई। स्थानीय केकेएम कॉलेज स्थित नालंदा खुला विश्वविद्यालय अध्ययन केन्द्र पर गुरुवार से नामांकन प्रारंभ हो गया। उक्त जानकारी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य जगरूप प्रसाद ने दी। उन्होंने कहा कि नालंदा खुला विश्वविद्यालय में एक अक्टूबर से नामांकन कार्य चल रहा है जो 30 अक्टूबर तक चलेगा। इच्छुक छात्र -छात्रा नामांकन की जानकारी कॉलेज नामांकन सहायक रविश कुमार सिंह के मोबाइल संख्या 6201089001, 9771867295 पर ले सकते हैं।

chat bot
आपका साथी