30 वर्षों में भी नहीं बन सका गली नाली : प्रिस

जमुई। बिहार फ‌र्स्ट बिहारी फ‌र्स्ट विजन के साथ लोजपा चुनावी मैदान में है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 06:53 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 06:53 PM (IST)
30 वर्षों में भी नहीं बन सका गली नाली : प्रिस
30 वर्षों में भी नहीं बन सका गली नाली : प्रिस

जमुई। बिहार फ‌र्स्ट, बिहारी फ‌र्स्ट विजन के साथ लोजपा चुनावी मैदान में है। उक्त बातें बुधवार को श्रीकृष्ण विद्यालय के खेल मैदान में लोजपा प्रत्याशी रविशंकर पासवान के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह समस्तीपुर लोकसभा के सांसद प्रिस कुमार ने कही।

उन्होंने कहा कि 30 साल में अभी तक गली नाली का ही काम चल रहा है। इसी को विकास कहते हैं। उन्होंने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि अगर गली नाली ही बनाते रहिएगा तो उद्योग कब लगाएंगे। रोजगार के लिए भटक रहे युवाओं को कब रोजगार का अवसर मिलेगा। बिहार में अस्पताल लेकिन डॉक्टर व उपकरण नहीं है। कोटा, बंगलुरु, महाराष्ट्र में शिक्षक बिहारी और पढ़ने वाला भी बिहारी है। लोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने कहा कि अगर जमुई के सिकंदरा विधानसभा से लोजपा का विधायक होगा तो विकास की रफ्तार ज्यादा तेजी से होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोजपा प्रत्याशी रविशंकर पासवान ने की, जबकि संचालन राहुल सिंह ने की। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव जीवन सिंह, मु. मोतीउल्लाह, आइटी सेल जिलाध्यक्ष गुंजन तिवारी, रिकू सिंह, बनारसी यादव, कारू सिंह समेत दर्जनों लोजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी