पीएम की जन्मतिथि पर कार्यकर्ताओं ने शुरू किया सेवा व समर्पण कार्यक्रम

जहानाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मतिथि के अवसर पर जिला के अलावा प्रखंड मुख्यालय में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा कार्यकर्ताओें ने सेवा और समर्पण अभियान के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेवनन पंचायत के दौलतपुर निवासी प्रभाकर शर्मा की बहन चितामणी देवी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 12:18 AM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 12:18 AM (IST)
पीएम की जन्मतिथि पर कार्यकर्ताओं ने शुरू किया सेवा व समर्पण कार्यक्रम
पीएम की जन्मतिथि पर कार्यकर्ताओं ने शुरू किया सेवा व समर्पण कार्यक्रम

जहानाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मतिथि के अवसर पर जिला के अलावा प्रखंड मुख्यालय में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा कार्यकर्ताओें ने सेवा और समर्पण अभियान के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेवनन पंचायत के दौलतपुर निवासी प्रभाकर शर्मा की बहन चितामणी देवी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। नेताओं ने कहा कि श्री शर्मा जनसंघ से स्थापना काल से जुड़े थे। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधान पार्षद राधा मोहन शर्मा, सुरेश कुमार शर्मा,अजीत शर्मा, अजेंद्र शर्मा शामिल हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि पीएम की जन्मतिथि पर जिले के स्वतंत्रता सेनानियों, शहीद परिवारों के परिजन, दिव्यांगों एवं वृद्धजनों को सम्मानित करने का काम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ होने के लिए आशीर्वाद की कामना किया। नेताओं द्वारा गौरक्षणी देवी माता के मंदिर में पूजा अर्चना एवं हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सदर अस्पताल में नगर अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता के नेतृत्व में मरीजों के बीच फल वितरण किया गया। कार्यालय में चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा किया गया। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर विभिन्न पूजा पंडालों में जाकर पूजा समिति के सदस्यों को सम्मानित किया गया। संध्याकालीन में सभी मंडलों में विभिन्न मठ ,मंदिर पोखर, तालाब पर दीपोत्सव का आयोजन किया गया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शशि रंजन ने पीएम की जन्मतिथि पर दीर्घायु होने की कामना की। उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा वैश्विक महामारी से बचाव के लिए लोगों को मुफ्त में वैक्सीन उपलब्ध कराया गया। पूरे देश की जनता पीएम के समर्थन में एकजुट है।

chat bot
आपका साथी