देर शाम तक कलाकारों के जलवे से गुलजार रही वाणावर की वादियां

जहानाबाद। पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को वाणावर महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव के कारण देर शाम तक वाणावार की वादियां गीत संगीत से गुंजता रहा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 12:06 AM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 06:10 AM (IST)
देर शाम तक कलाकारों के जलवे से गुलजार रही वाणावर की वादियां
देर शाम तक कलाकारों के जलवे से गुलजार रही वाणावर की वादियां

जहानाबाद। पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को वाणावर महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव के कारण देर शाम तक वाणावार की वादियां गीत संगीत से गुंजता रहा। स्थानीय कलाकारो एवं बॉलीवुड के दिपक ठाकुर के अलावा सत्येन्द्र संगीत, उषा सिंह, भवानी पाण्डेय, तथा स्नेह उपाध्याय ने वाणावर महोत्सव में अपने कला को प्रदर्शित किया। अपनी कला से कलाकारों ने लोगों के दिल को जीता तथा जमकर तालियां बटोरी। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य सरकार के शिक्षा मंत्री कृष्ण नन्दन प्रसाद वर्मा, सांसद चन्देश्वर प्रसाद चन्द्रवंशी, जिलाधिकारी नवीन कुमार, पुलिस अधीक्ष मनीष , एसडीपीओ प्रभात भूषण श्रीवास्तव, एएसपी अभियान राम अयोध्या प्रसाद ,एसडीओ निवेदिता कुमारी, मखदुमपुर के विधायक सुबेदार दास, जहानाबाद के विधायक सुदय यादव, जिला परिषद उपाध्यक्ष राम बाबु पासवान, अपर समाहर्ता अरविन्द मंडल तथा जदयू जिलाध्यक्ष चन्देशवर बिन्द ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। उद्घाटन के अवसर पर हम पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ विरेन्द्र कुमार सिंह, जदयू प्रदेश संगठन मंत्री जय प्रकाश चन्दवंशी, विस सुत्री के पूर्व उपाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा, जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी, धमेन्द्र पासवान, पूर्व प्रमुख जितेश कुमार उपस्थित थे। इस अवसर पर लोगो को संबोधित करते हुए राज्य सरकार के शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार वाणावर के विकास के लिए ढृढ़ संकल्पित है। शिध्र ही रोपवे का निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। साथ ही वाणावर के चहुमुखी विकास के लिए राज्य सरकार ने कई योजनाएं बनाई है। सांसद ने वाणावर के विकास को लेकर किए जा रहे कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि जल्द ही यहां आधुनिक सुविधा उपलब्ध हो जाएगा। इसे राष्ट्रीय स्तर का पर्यटन स्थल बनाया जाएगा। मखदुमपुर विधायक ने कहा कि वाणावर में जीतना विकास होना चाहिए था उतना नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि 2015 से हर वर्ष रोपवे निर्माण कि बात रख रहा हूं। लेकिन अब तक इसका निर्माण नही हो सका। जहानाबाद के विधायक ने कहा कि वाणावर आने के लिए सड़क का हालत खास्ता है। राज्य सरकार से इसके लिए विशेष पैकेज देने कि मांग की। इस अवसर पर बॉलिबुड प्ले बैक सिगंर, बिगबॉस दीपक ठाकुर, गायिका उषा सिंह, स्नेह उपाध्याय, गायक सतेन्द्र संगीत स्टार प्लस फाईनलिस्ट दिल है हिन्दुस्तानी, भवानी पांडेय तथा प्रशांत सिंह ने एक से एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए। हिन्दी, भोजपुरी, फिल्मी, और भक्ति गीत के माध्यम से लोगों को मनोरंजन किया गया। उपस्थित जन समुह ने भी उन्हे तालियों से भरपूर स्वागत किया। इस अवसर पर स्थानीय एवं बाहरी कलाकारों को प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वाणावर महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा की कडी़ व्यवस्था की गई थी। वाणावर कि वादियों में पहाड़ के नीचे बड़ी संख्या में एसएसबी के जवान, स्टैटिक तथा मोटर साईकिल से गश्त कर रहे थे।

chat bot
आपका साथी