सब्जी मंडी में रोजाना मिट रही दो गज की दूरी

संक्रमण काल में लॉकडाउन के दरम्यान 11 बजे तक आवश्यक सेवाओं की दुकानें खुल रहीं हैं। इस दौरान सब्जी मंडी में दो गज की दूरी का ख्याल नहीं रखा जा रहा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 04:44 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 04:44 PM (IST)
सब्जी मंडी में रोजाना मिट रही दो गज की दूरी
सब्जी मंडी में रोजाना मिट रही दो गज की दूरी

जागरण संवाददाता, जहानाबाद: संक्रमण काल में लॉकडाउन के दरम्यान 11 बजे तक आवश्यक सेवाओं की दुकानें खुल रह रही हैं। इस दौरान लोग सब्जियों की खरीदारी में व्यस्त दिख रहे हैं। हालांकि संक्रमण की दूसरी लहर में लोग अपने ओर से भी काफी सचेत हैं। असर यह है कि सभी लोग मास्क का उपयोग जरूर कर रहे हैं, लेकिन दो गज की दूरी का अनुपालन संभव नहीं हो पा रहा है।

गुरुवार को दैनिक जागरण की टीम ने जब बाजार की स्थिति की जानकारी हासिल करने को निकली तो कई जगहों पर दो गज की दूरी के निर्देश का पालन होता नहीं दिख रहा था। हालांकि जगह-जगह पर पुलिसकर्मी भी दिख रहे थे। जो लोगों को गाइडलाइन का पाठ पढ़ाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे थे। लोग संक्रमण की नजाकत को भी समझ रहे हैं। लेकिन फिर भी कुछ जगहों पर लापरवाही देखी जा रही है। समय सुबह 7:00 बजे

सब्जी मंडी में फल तथा सब्जियों की दुकाने सज गई थी। लोग अपने हाथ में थैला लेकर सब्जी व फल की खरीदारी को पहुंच रहे थे। सभी के चेहरे पर मास्क भी लगे थे। लेकिन बाजार में बढ़ते भीड़ के कारण दो गज की दूरी का अनुपालन संभव नहीं हो पा रहा था। हालांकि इस बीच कुछ

लोग बेवजह भ्रमण कर रहे थे। अस्पताल मोड़ से लेकर सब्जी मंडी तक ठेले पर फल तथा सब्जियों की दुकानें सजी हुई थी। समय सुबह 7:30 बजे

बढ़ते भीड़ के बीच कुछ देर के लिए यहां आम दिनों जैसा माहौल कायम हो गया था। मंडी में फल की खरीदारी कर रहे दिवाकर ने बताया कि इन दिनों इम्यूनिटी पर विशेष जोर देना है। ऐसे में फल के साथ-साथ ताजी सब्जियां जरूरी हो जाता है। पूरे दिन तो घर में हीं रहते हैं लेकिन इस समय बाजार आने की मजबूरी रहती है। सब्जी विक्रेता मो अफरोज ने बताया कि इस बार फिर संक्रमण के कारण ईद फीका हो गया। इसका सीधा असर व्यवसाय पर भी पड़ रहा है। समय सुबह 8:00 बजे

बढते भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन के लोग बाजार की ओर बढ़ रहे थे। लोगों को दूरी बनाकर खरीदारी करने का निर्देश दिया जा रहा था। इस दरम्यान पुलिस द्वारा ज्यादा सख्ती तो नहीं बरती जा रहा थी। लेकिन लोग दूरी बनाने को लेकर सजग जरूर हुए थे। दुकानदारों को सख्त निर्देश दिया जा रहा था की यदि कहीं भीड़ भाड़ लगी तो दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिसके कारण कई दुकानदार ग्राहकों से दूरी बना कर खड़े रहने की अपील भी करने लगे।

chat bot
आपका साथी