जहानाबाद में पईन में डूबने से दो किशोर की मौत

रतनी फरीदपुर (जहानाबाद) जिले के शकूराबाद थाना क्षेत्र के घेजन गाव में देवी स्थान के

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 10:38 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 10:38 PM (IST)
जहानाबाद में पईन में डूबने से दो किशोर की मौत
जहानाबाद में पईन में डूबने से दो किशोर की मौत

रतनी फरीदपुर (जहानाबाद) : जिले के शकूराबाद थाना क्षेत्र के घेजन गाव में देवी स्थान के समीप पईन में डूबने से दो किशोरो की मौत हो गई। मृतक दिनेश दास का पुत्र प्रियाशु कुमार (12 वर्ष) व नरेश दास का पुत्र अनमोल कुमार (13 वर्ष) बताया जाता है। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव को पुलिस के हवाले नहीं किया है। पुलिस उन्हें समझा रही है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों किशोर सुबह 10 बजे से ही घर से गायब थे। दोनों के परिजनों ने पूरे दिन उनकी खोजबीन की लेकिन कुछ अता-पता नहीं चल पाया। देर शाम एक ग्रामीण को देवी स्थान के समीप पईन में दोनों का शव पानी में नजर आया। इसके बाद परिजनों को जानकारी मिली। दोनों शवों को पानी से निकाला गया। परिजनों ने बताया कि बच्चे बिना बताए घर से निकले थे। संभवत: नहाने के क्रम में दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। इधर, घटना की सूचना पाकर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। हालाकि संवाद प्रेषण तक लोग मुआवजे की माग को लेकर शव को उठाने नहीं दे रहे थे। एक साथ दो किशोरों की मौत से दोनों घरों समेत पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

chat bot
आपका साथी