काको मध्य विद्यालय में किशोरियों को दिया गया प्रशिक्षण

जहानाबाद। प्रखंड मुख्यालय स्थित उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय में शनिवार को इंडिया लिट्रेसी प्रोजेक्ट एवं अभियान द्वारा किशोरियों को प्रशिक्षित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 12:00 AM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 12:00 AM (IST)
काको मध्य विद्यालय में किशोरियों को दिया गया प्रशिक्षण
काको मध्य विद्यालय में किशोरियों को दिया गया प्रशिक्षण

जहानाबाद। प्रखंड मुख्यालय स्थित उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय में शनिवार को इंडिया लिट्रेसी प्रोजेक्ट एवं अभियान द्वारा किशोरियों को प्रशिक्षित किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रभाकर रत्न ने दीप प्रज्जवलित कर किया। अपने उद्घाटन भाषण संबोधन में उन्होंने कहा कि किशोरियों को ही अपने कंधों पर कल का उतरदायित्व उठाना है। वे ही कल के भविष्य हैं। वे अपने व्यक्तिगत पारिवारिक, सामाजिक, राष्ट्रीय और मानवीय कर्तव्यों का निर्वहन कर सकेंगी। इसके लिए यह जरुरी है कि उनके परिवरिश में स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाए तथा समुचित शिक्षा दीक्षा प्रदान की जाए। मौके पर राष्ट्रीय लोग समिति के मंत्री चंद्रभूषण ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर किशोरियों के संरक्षण के लिए कई कानून पारित हुए हैं। अनेकों कार्यक्रम का संचालन किया गया है। इनमें किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा तथा देखभाल आदि शामिल हैं।इसके लिए आंगनबाड़ी से भी जोड़ा गया है। बाल विवाह निषेध कानून बनाया गया है। साथ ही शिक्षा का अधिकार कानून भी लागू किया गया है। परियोजना समन्वयक अशोक कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर पर किशोरियों के लिए जो कानून बनाए गए हैं उसके बारे में इन्हें जागरुक करना है। प्रशिक्षिका चंचला कुमारी ने किशोरियों के बीच स्वच्छ रहने तथा अपने आसपास के कूड़े कचड़े को साफ करने के साथ ही स्वच्छ भारत बनाने का संकल्प लिया। आयोजक मीणा कुमारी ने कहा कि हमारे समाज में बाल विवाह हो रहा है। लेकिन हमलोग जान बुझकर भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं। इस मौके पर क्षेत्र आयोजक ¨रकु कुमारी, अजय कुमार आदि लोगों ने भी अपना विचार व्यक्त किया।

chat bot
आपका साथी